skip to Main Content
Haryana GK- Previous Years HSSC Exams Questions

Haryana GK- Previous years HSSC Exams Questions

Q 676. सिंधु घाटी सभ्यता के हरियाणा में स्थित किस केंद्र से मिट्टी का हल और जौ के साक्ष्य मिले हैं?

उत्तर – बनावली (हिसार)

Q 677. महान मौर्य शासक अशोक ने हरियाणा में ‘स्तूप’ कहाँ बनवाया था?

उत्तर – थानेसर (कुरुक्षेत्र)

Q 678. छठी शताब्दी में थानेसर में ‘वर्धन वंश’ की स्थापना किसने की थी?

उत्तर – पुष्यभूति ने

Q 679. मिहिरभोज के समय (नौवी शताब्दी) में कौन-सा नगर ‘घोड़ों के व्यापार’ का प्रमुख केंद्र था?

उत्तर – पेहोवा (कुरुक्षेत्र)

Q 680. भारत वन स्थिति रिपोर्ट (India State of Forest Report-ISFR) 2021 के अनुसार हरियाणा में वन आवरण कितने वर्ग किलोमीटर है?

उत्तर – 1603 वर्ग किलोमीटर

नोट: प्रथम भारत वन स्थिति रिपोर्ट 1987 में प्रकाशित हुई थी और हरियाणा राज्य वन विभाग के अनुसार हरियाणा का वनावरण क्षेत्र = 1559 वर्ग किलोमीटर है।

Q 681. हरियाणा राज्य के भौगोलिक क्षेत्र के कितने प्रतिशत पर वनावरण है?

उत्तर – 3.59 %

Q 682. हरियाणा राज्य में ट्री कवर (वनाच्छादित) कितने क्षेत्र पर है?

उत्तर – 1282 वर्ग किलोमीटर

Q 683. हरियाणा राज्य के भौगोलिक क्षेत्र के कितने प्रतिशत पर वृक्ष आवरण है?

उत्तर – 2.90 %

Q 684. हरियाणा राज्य का वन क्षेत्र कितना हैं?

उत्तर – 1559 वर्ग किलोमीटर (हरियाणा राज्य वन विभाग के अनुसार)

Q 685. 1 नवम्बर 1966 को जब हरियाणा राज्य बना तब इसमें कितने जिले शामिल थे?

उत्तर –  7 जिले (अम्बाला, रोहतक, महेंद्रगढ़, गुडगाँव, करनाल, हिसार और जींद)

Q 686. हरियाणा का 21वां जिला कौन-सा और कब बना?

उत्तर – पलवल, 13 अगस्त 2008 को

Q 687. हरियाणा के किस जिले का मुख्यालय किसी अन्य शहर में स्थित है?

उत्तर – महेंद्रगढ़ का नारनौल में।

Q 688. देश का राष्ट्रीय कैंसर संस्थान कहाँ 2035 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है?

उत्तर – बाढ़सा (झज्जर) में

Q 689. हरियाणा में ‘परमाणु विद्युत केंद्र’ कहाँ बनाया जा रहा है?

उत्तर – गोरखपुर (फतेहाबाद) में

Q 690. ओलम्पिक की एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन थी?

उत्तर – कर्णम मल्लेश्वरी

Q 691. क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा का भारत में कौन-सा स्थान है?

उत्तर – 21 वां

Q 692. हरियाणा का लौह-पुरुष कौन कहलाता है?

उत्तर – चौ० बंसीलाल

Q 693. ऑनलाइन जन शिकायत दर्ज करने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा था?

उत्तर – हरियाणा (सन् 2010 में)

Q 694. ‘चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय’ हरियाणा के किस जिले में स्थापित किया गया है?

उत्तर – सिरसा में

Q 695. हरियाणा के दक्षिण क्षेत्र में स्थित पहाड़ियॉं निम्न में से किसका हिस्सा हैं?

उत्तर – अरावली पहाड़ियां

Q 696. हरियाणा राज्य का गठन संविधान के किस संशोधन द्वारा हुआ?

उत्तर – 18 वें

Q 697. हरियाणा भारत के कौन-से राज्य के रूप में अस्तित्व में आया?

उत्तर – 17 वें

Q 698. ‘राव तेजसिंह का तालाब’ कहॉं स्थित हैं?

उत्तर – रेवाड़ी

Q 699. राज्य में ‘घण्टेश्वर मन्दिर’ स्थित हैं?

उत्तर – रेवाड़ी में 

Q 700. हरियाणा के किस जिले में सरसों का उत्पादन सर्वाधिक होता हैं?

उत्तर – महेंद्रगढ़ में 

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved