skip to Main Content
Haryana GK- Previous Years HSSC Exams Questions

Haryana GK- Previous years HSSC Exams Questions

Here we are providing a collection of previous years HSSC exams questions of Haryana GK which are important for all upcoming competitive exams of Haryana. Students preparing for these exams, must go through it once at least.

Q 1. हरियाणा राज्य में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के लिए 2022 में किसे नई ब्रांड एम्बेस्डर घोषित किया गया है?

उत्तर – अंतरराष्ट्रीय शंतरंज खिलाड़ी- तनिष्का कोटिया और उनकी बहन राधिका कोटिया, गुरुग्राम

Q 2. देश का पहला ग्रीन ड़ाकघर हरियाणा में किस स्थान पर है जहाँ सौर-ऊर्जा का प्रयोग किया जा रहा है?

उत्तर – गुडगाँव

Q 3. भारतीय सेना को 75% कम्बलों की सप्लाई हरियाणा के किस नगर से होती है?

उत्तर – पानीपत से

Q 4. भिवानी में TITS की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

उत्तर – 1943 में

Q 5. मेवात जिले का कौन-सा गाँव ‘गाँधी ग्राम’ कहलाता है?

उत्तर – घासेड़ा

Q 6. झज्जर के रहने वाली ‘मनु भाकर’ कौन-सी प्रसिद्ध हस्ती है?

उत्तर – निशानेबाज खिलाड़ी

Q 7. क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा विधानसभा का सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र कौन-सा है?

उत्तर – फ़रीदाबाद

Q 8. दिनांक 1 अप्रैल 2021 तक हरियाणा में कितने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है?

उत्तर – 10

Q 9. हरियाणा में किस जिले में एक नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की स्थापना की जाएगी।

उत्तर – रेवाड़ी (मानेठी गाँव)

Q 10. रेणुकाजी बहूउद्देशीय बांध परियोजना के एक हिस्से के रूप में, प्रस्तावित ‘रेणुकाजी जल भंडारण बांध परियोजना’, यमुना की किस सहायक नदी पर बनाई जानी है?

उत्तर – गिरि

Q 11. हरियाणा राज्य का निर्माण किस आधार पर, पंजाब राज्य में से किया गया?

उत्तर – भाषा

Q 12. हरियाणा सरकार की राजकीय भाषा क्या है?

उत्तर – हिन्दी

Q 13. ____, हरियाणा के प्रसिद्ध कवि और विनोदी कलाकार (Famous Poet and Humourist) हैं।

उत्तर – सुरेन्द्र शर्मा

Q 14. 2011 की जनगणना के अनुसार, हरियाणा में महिला साक्षरता का प्रतिशत है: (निकटतम पूर्ण संख्या में)

उत्तर – 66%

Q 15. 2011 की जनगणना के अनुसार, किस जिले का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है?

उत्तर – सिरसा

Q 16. हरियाणा का राजकीय वृक्ष ___ है?

उत्तर – पीपल

Q 17. हरियाणा का ‘पहला महिला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर’ कहाँ पर स्थापित किया गया?

उत्तर – हिसार

Q 18.  हरियाणा का कौन सा जिला कभी विश्व भर में ‘मेंहंदी उद्योग’ के लिए मशहूर था?

उत्तर – फ़रीदाबाद

Q 19. हरियाणा सरकार द्वारा ‘जल संरक्षण मिशन’ किस वर्ष प्रारम्भ किया गया?

उत्तर – 2001

Q 20. ‘ताजेवाला’ नामक स्थान से हरियाणा की कौन सी नहर निकलती है?

उत्तर – पश्चिमी यमुना नहर

Q 21. ‘सर्पदमन’ हरियाणा के किस शहर का नाम है?

उत्तर – सफीदों का

Q 22. किस दुधारू पशु को हरियाणा में ‘काला सोना’ कहा जाता है?

उत्तर – मुर्रा भैंस को

Q 23. हरियाणा में ‘काबुली बाग’ कहाँ स्थित है?

उत्तर – पानीपत में

Q 24. हरियाणा में ‘जल महल’ कहाँ स्थित है?

उत्तर – नारनौल

Q 25. हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में निम्न में से क्या प्रमुख रूप से खनन किया जाता है?

उत्तर – स्लेट

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved