skip to Main Content
Haryana GK- Previous Years HSSC Exams Questions

Haryana GK- Previous years HSSC Exams Questions

Q 351. सभी नदियां हरियाणा की शिवालिक पहाड़ियों से निकलती हैं, सिवाय _____ को छोड़कर।

उत्तर – यमुना नदी

Q 352. हरियाणा से सदा बहने वाली नदी कौन सी है?

उत्तर – यमुना नदी

Q 353. कौन सी नदी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मध्य सीमा बनाती है?

उत्तर – यमुना नदी 

Q 354. हरियाणा की टांगरी नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?

उत्तर – मोरनी पहाड़ियाँ

Q 355. मारकंडा नदी का उद्भव कहाँ से होता है?

उत्तर – शिवालिक पहाड़ियाँ से

Q 356. च्यवन ऋषि की स्मृति में मेला किस पहाड़ी पर लगता है?

उत्तर – ढोसी की पहाड़ी

Q 357. यमुना हरियाणा में किस जिले से प्रवेश करती है?

उत्तर – यमुनानगर

Q 358. यमुना नदी किस नदी की दूसरी सबसे बड़ी उपनदी है?

उत्तर – गंगा नदी

Q 359. अमर काव्य ‘महाभारत’ में वर्णित नरकातारी (अनरक) तीर्थ किस नदी के किनारे है?

उत्तर – सरस्वती नदी

Q 360. हरियाणवी भाषा में पहली फिल्म कौन-सी थी?

उत्तर – धरती   (नोट- चंद्रावल सबसे पहली हरियाणवी हिट फिल्म थी)

Q 361. कौन हरियाणवी फिल्मों के सफल नायक माने जाते हैं?

उत्तर – अनूप सिंह

Q 362. हरियाणवी में पहला उपन्यास कौन सा था?

उत्तर – झाडूफिरी

Q 363. हरियाणा के प्रथम राजकवि कौन थे?

उत्तर – उदयभान हंस

Q 364. हरियाणा के किस मण्डल में सर्वाधिक जिले हैं?

उत्तर – रोहतक

Q 365. हरियाणा के किस जिले में सर्वाधिक विधानसभा चुनाव क्षेत्र हैं?

उत्तर – हिसार

Q 366. एक दन्तकथानुसार, किस सरोवर का युद्ध के अंतिम दिनों में दुर्योधन द्वारा स्वयं को पानी के नीचे छिपाने के लिए प्रयोग किए जाने का उल्लेख महाभारत में मिलता है?

उत्तर – ब्रह्म सरोवर

Q 367. हरियाणा कब 100% ग्रामीण विद्युतीकरण प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना था?

उत्तर – 1970 में

Q 368. शिवालिक पहाडियाँ हरियाणा के किस भाग में अवस्थित हैं?

उत्तर – उत्तर-पूर्व

Q 369. जब भगवत दयाल शर्मा हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री बने, तब वे किस चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे?

उत्तर – झज्जर

Q 370. ‘तांगरी नदी’ किस नदी की सहायक नदी है?

उत्तर – मारकंडा

Q 371. हर्षवर्धन की जीवनी ‘हर्षचरित’ एक किस संस्कृत कवि द्वारा लिखी गई, जो उसका संबंध थानेसर से वर्णित करती है?

उत्तर – बाणभट्ट

Q 372. वर्तमान ‘स्वांग शैली’ की नींव रखने का श्रेय हरियाणवी परंपरा में किसको जाता है?

उत्तर – किशन लाल भाट

Q 373. किस राजनीतिज्ञ को अविभाजित पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में मंत्री के रूप में कार्य करने का दुर्लभ सम्मान प्राप्त है?

उत्तर – चौधरी तैयब हुसैन

Q 374. ‘देसन में देस हरियाणा’ के लेखक कौन थे?

उत्तर – उदय भानु हंस

Q 375.  _____ तोमर वंश का अंतिम राजा था जिसने दिल्ली का सिंहासन अपने दामाद पृथ्वीराज चौहान को सौंप दिया?

उत्तर – अनंगपाल

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved