skip to Main Content
Haryana GK- Previous Years HSSC Exams Questions

Haryana GK- Previous years HSSC Exams Questions

Q 701. हरियाणा के किस जिले में नाहरसिंह स्टेडियम (मयूर) स्थित हैं?

उत्तर – फरीदाबाद

Q 702. हरियाणा में मारुति कारें कहाँ बनती है?

उत्तर – गुडगाँव में

Q 703. हरियाणा में पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लगाया गया था?

उत्तर – 1967 में

Q 704. स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपतराय ने हरियाणा राज्य के किस स्थान को अपना राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्षेत्र बनाया था?

उत्तर – हिसार

Q 705. “महाभारत” की रचना महर्षि वेदव्यास द्वारा हरियाणा के किस नगर में की थी?

उत्तर – कुरुक्षेत्र

Q 706. हरियाणा के कितने जिले NCR के अंतर्गत आते हैं?

उत्तर – 14

Q 707. हरियाणा का कितना क्षेत्रफल NCR के अंतर्गत आता है?

उत्तर – 57%

 Q 708. किस राज्य में पंचायत चुनाव में प्रत्याशी के लिए घर में शौचालय अनिवार्य किया गया है?

उत्तर – हरियाणा

Q 709. हरियाणा सरकार द्वारा ओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता को कितनी राशि देने की घोषणा की गयी है?

उत्तर – क्रमशः 6 करोड़, 4 करोड़ और 2.5 करोड़ रूपए

Q 710. 443. हरियाणा में पंच चुनाव लड़ने के लिए खर्च सीमा कितनी है?

उत्तर – 27,500 रुपए

Note:   2022 में चुनाव प्रचार के लिए खर्च की सीमा बढ़ाई गई है। पंच पद के उम्मीदवार= 27 हजार 500 रुपये, सरपंच= एक लाख 65 हजार, पंचायत समिति सदस्य= तीन लाख 30 हजार और जिला परिषद सदस्य के उम्मीदवार= पांच लाख 50 हजार रुपये चुनाव प्रचार पर खर्च कर सकेंगे।

Q 711. वर्तमान (सन् 2022) में हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त कौन हैं?

उत्तर – आयुक्त धनपत सिंह

Q 712. पंचायत चुनाव में भाग लेने के लिए महिलाओं और अनुसूचित जाति के प्रत्याशी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गयी है?

उत्तर – आठवीं पास

Q 713. हरियाणा में, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की राशि को बैंक खातों में जमा करवाने की योजना को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर – ‘थारी पेंशन,थारे पास’

Q 714. पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई?

उत्तर – सन् 1966 में

Q 715. हरियाणा का कौन-सा शहर ‘मिलिनियम सिटी’ कहलाता है?

उत्तर – गुडगाँव

Q 716. हरियाणा का कौन-सा जिला कागज और प्लाईवुड उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर – यमुनानगर

Q 717. हिंदुस्तान मशीन टूल्स (HMT) कहाँ पर था?

उत्तर – पिंजौर (पहले अम्बाला और अब पंचकुला जिले में)

Q 718. हरियाणा में ‘हीरो मोटोकोर्प’ का कारखाना कहाँ स्थित है?

उत्तर – धारूहेड़ा (रेवाड़ी) में

Q 719. हरियाणा में ‘पशुओं का सबसे बड़ा मेला’ कहाँ भरता है?

उत्तर – झज्जर जिले के जहाजगढ़ में।

Q 720. ऐतिहासिक स्मारक राय मुकंद दास का छत्ता या ‘बीरबल का छत्ता’ कहाँ है?

उत्तर – नारनौल

Q 721. सम्राट अशोक का ‘टोपरा स्तम्भ’ मूल रूप से हरियाणा के किस स्थान पर था?

उत्तर – अम्बाला

Q 722. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की स्थापना किस वर्ष हुई?

उत्तर – 1969 (भिवानी) में

Q 723. हरियाणा का क्षेत्रफल देश के सम्पूर्ण क्षेत्रफल का कितना है?

उत्तर – 1.3%

Q 724. ‘हथिनिकुंड बैराज’ हरियाणा के किस जिले में और किस नदी पर है?

उत्तर – यमुनानगर में यमुना नदी पर

Q 725. हरियाणा की नगरीय जनसँख्या कितने प्रतिशत है?

उत्तर – 34.88%

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved