skip to Main Content
Haryana GK- Previous Years HSSC Exams Questions

Haryana GK- Previous years HSSC Exams Questions

Q 626. हरियाणा में, साहिवाल और गिर किसकी नस्लें हैं?

उत्तर – गाय की

Q 627. बहादुरगढ़ कस्बे का पुराना नाम क्या है?

उत्तर – शर्फाबाद

Q 628. हरियाणा के रोहतक में, 1857 की क्रांति की शुरुआत किसने की थी?

उत्तर – रांघडों ने

Q 629. ‘डॉ० सूरजभान’ के नेतृत्व में हरियाणा के किस ऐतिहासिक स्थान की खुदाई की गई थी?

उत्तर – मिताथल (भिवानी)

Q 630. ‘चवटी’ हरियाणा के किस जिले में स्थित है?

उत्तर – पलवल में

Q 631. बागवानी से सम्बंधित उत्पादों के लिए हरियाणा में कौन-सा ब्रांड शुरू किया गया?

उत्तर – हरियाणा फ्रेश

Q 632. हरियाणा में 75 एकड़ में मेगा फ़ूड पार्क कहाँ स्थापित किया जा रहा है , जिससे 12000 लोगों को रोज़गार मिलेगा?

उत्तर – बराही (सोनीपत)

Q 633. कृषक उपहार योजना के अंतर्गत कितनी राशि से अधिक उपज मंड़ी में बेचने पर उपहार कूपन दिए जाते हैं?

उत्तर –  10000 रुपए  (सन् 2021 में, Update yourself accordingly)

Q 634. हरियाणा में कृषक उपहार योजना कब शुरु की गयी थी?

उत्तर – 2 अक्टूबर, 2000 को

Q 635. हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की स्थापना कब की गयी?

उत्तर – 1 अगस्त, 1969 को

Q 636. हरियाणा में ‘प्रति व्यक्ति दैनिक दूध’ की उपलब्धता कितनी है?

उत्तर – 805 ग्राम

Q 637. सन् 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा में लिंगानुपात कितना था?

उत्तर –  879 (महिलाएं प्रति हजार पुरुष)

Q 638. हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर – जाट-पाली (महेंद्रगढ़)

Q 639. कौनसी नदी हरियाणा की पूर्वी सीमा निर्धारित करके उसे उत्तर प्रदेश से अलग करती है?

उत्तर – यमुना नदी

Q 640. वह प्रदेश जहाँ सभी पर्यटन स्थलों के नाम पक्षियों के नाम पर रखे गये हैं, कौन सा है?

उत्तर – हरियाणा

Q 641. 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा की जनसँख्या कितनी थी?

उत्तर – 253.53 लाख (लगभग 2.5 करोड़)

Q 642. अंग्रेजों ने हरियाणा को पंजाब में कब मिलाया?

उत्तर – सन् 1858 में

Q 643. पंजाब-हरियाणा का सीमांकन किस आयोग ने किया?

उत्तर – जे सी शाह आयोग ने

Q 644. सन् 2011 की जनगणना के अनुसार, किस राज्य में महिलाओं का प्रति 1000 पुरुष पर अनुपात सबसे कम था?

उत्तर – हरियाणा

Q 645. शेरशाह सूरी के दादा इब्राहिम सूर का मकबरा कहाँ हैं?

उत्तर – नारनौल

Q 646. शेरशाह का बचपन हरियाणा के किस जिले में बीता?

उत्तर – महेंद्रगढ़

Q 647. रजिया बेगम का कत्ल कहाँ हुआ था?

उत्तर – कैथल (हरियाणा)

Q 648. रजिया बेगम का कत्ल कब हुआ?

उत्तर – 1240 ई० में

Q 649. हरियाणा का सबसे लम्बे समय तक राज्यपाल कौन रहा है?

उत्तर – श्री बीरेंद्र नारायण चक्रवर्ती

Q 650. हरियाणा में कोटला की पहाड़ियाँ कहाँ स्थित हैं?

उत्तर – मेवात में

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved