skip to Main Content
Most Powerful Armies In The World-दुनिया में सबसे शक्तिशाली सेनाएँ कौन सी हैं?

Most Powerful Armies in the World-दुनिया में सबसे शक्तिशाली सेनाएँ कौन सी हैं?

जैसा कि आपको पता है कि युद्ध के मैदान लगातार विकसित हो रहे हैं, दुनिया भर के अग्रणी देशों में सबसे उन्नत प्रशिक्षण, प्रौद्योगिकी और हथियार विकसित करने की दौड़ लगी हुई है। हर देश सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए, अपने सशस्त्र बलों पर हर साल सैकड़ों अरबों डॉलर खर्च करते हैं।

एक वेबसाइट- ग्लोबल फायरपावर.कॉम जो सैन्य ताकत पर नज़र रखती है, के अनुसार 2020-21 में, निम्नलिखित पांच सेनाएँ सबसे शक्तिशाली हैं, जिनकी रैंक – “वित्तीय से लेकर सैन्य क्षमता इतियादी” के आधार पर निर्धारित की जाती है :-

Most Powerful Armies in the World in Hindi

दुनिया में सबसे शक्तिशाली सेनाएँ

नंबर 5 :  जापान

japani army-sukrajclasses

जापान 0.1501 का PwrIndx रेटिंग के साथ 138 देशों में से 5 वें स्थान पर है। इस एशियाई देश के पास सशस्त्र बलों में 2,47,160 अनुमानित सक्रिय सैन्यकर्मी हैं। जापान का अपने एक अस्थिर पडोसी देश – उत्तर कोरिया के साथ संघर्ष रहता है।

  • ग्लोबल फायरपावर के आंकड़ों के अनुसार, जापान के पास 152 विशेष मिशन एयरक्राफ्ट हैं, जो अमेरिका के अलावा दुनिया के किसी भी देश से अधिक हैं और एक ऐसा नौसेना का बेड़ा है जिसमें 40 विध्वंसक हैं।
  • इसमें 3,130 बख्तरबंद वाहन, 1,004 टैंक और 119 हमलावर – हेलीकॉप्टर भी हैं।
  • जापान द्वारा 2020 में अपनी सेना पर 49 बिलियन डॉलर का बजट – खर्च करने का अनुमान है।

 

नंबर 4 :  भारत 

Indian Army-sukrajclasses.com

भारत, जो कि कश्मीर क्षेत्र पर पाकिस्तान और चीन के साथ लंबे समय से क्षेत्रीय संघर्ष में लगा हुआ है। यह अनुमानित 14,44,000 सक्रिय सशस्त्र  सैन्यकर्मी बलों के साथ दुसरे नंबर पर है परन्तु कुल पॉवर की रैंकिंग के आधार पर विश्व में चौथे स्थान पर है |

  • ग्लोबल फायरपावर के अनुसार हमारे देश के पास 4,292 टैंक, 4,060 टोएड आर्टिलरी और 538 + 4 राफेल के साथ कुल 542 लड़ाकू विमानों हैं और कुल वायु क्षमता 2663 है।
  • भारत ने    2020 में, अपनी सेना पर 65 बिलियन डॉलर खर्च किया है।

Most Powerful Armies in the World in Hindi

नंबर 3 :  चीन

chinies army

चीन, एशिया का सबसे शक्तिशाली देश और अमेरिका का एक बढ़ता हुआ विरोधी है। चीनी सेना एक स्थानीय सैन्य-औद्योगिक परिसर के साथ बढ़ती रहती है। 2020 में , चीन 0.0691 रेटिंग के साथ 138 देशों में से तीसरे  स्थान पर है।

चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी सक्रिय सेना है, इस कम्युनिस्ट महाशक्ति में 2,183,000 का अनुमानित सक्रिय सैन्यकर्मी है। दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय विवादों में उलझते हुए चीन हाल के वर्षों में अपनी नौसेना का निर्माण कर रहा है।

  • ग्लोबल फायरपावर के अनुसार आज उनके पास 74 पनडुब्बी, 52 फ्रिगेट और 36 विध्वंसक हैं।
  • जमीन पर, चीन के पास 33,000 बख्तरबंद वाहन और 3,500 टैंक हैं। उनकी वायु सेना के पास 1,232 लड़ाकू विमान और 281 हमलावर – हेलीकॉप्टर है।
  • 2020 में, चीन द्वारा, अपने सशस्त्र बलों पर  237 बिलियन डॉलर  खर्च करने का अनुमान है।

Most Powerful Armies in the World in Hindi

नंबर 2 :  रूस

russian army

रूस 0.0681 की एक PwrIndx रेटिंग  के साथ दूसरे नम्बर पर है। रूसी सेना ने आधुनिकीकरण की दिशा में प्रगतिशील रहती है।

  • ग्लोबल फायरपावर के आंकड़ों के अनुसार,रूस, जिसकी सेना सीरिया और यूक्रेन में हाल के वर्षों में शामिल हो गई है, के पास दुनिया में सबसे अधिक 12,950 टैंक हैं जो कि अमेरिकी सेना की टैंक संख्या के दोगुने से अधिक है।
  • इसके पास अनुमानित 1,013,628 सक्रिय सैन्यकर्मी,  27,038 बख्तरबंद वाहन, 6,083 इकाइयों के स्व-चालित तोपखाने और 3,860 रॉकेट प्रोजेक्टरों हैं।
  • रूस की वायु सेना के पास 873 लड़ाकू विमान और 531 हेलीकॉप्टर हैं।
  • पानी में, उनके पास 62 पनडुब्बी और 48 युद्धपोत जहाज हैं।
  • 2020 में, रूस द्वारा अपनी सेना पर 48 बिलियन डॉलर का अनुमानित  बजट खर्च है।

Most Powerful Armies in the World in Hindi

नंबर 1 :  अमेरिका 

Us army - sukrajclasses.com2020 में, संयुक्त राज्य अमेरिका सैन्य ताकत रैंकिंग सूची में 0.0606 की PwrIndx रेटिंग के साथ 138 देशों में से पहले स्थान पर है। अमेरिका, दोनों संख्यात्मक और तकनीकी रूप से सैन्य शक्ति के रूप में अपने शीर्ष स्थान को बरकरार रखता है।

  • ग्लोबल फायरपावर के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में, सक्रिय सैन्यकर्मियों की संख्या लगभग 1,400,000 है।
  • अमेरिका के पास, पृथ्वी पर किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक वायु इकाइयाँ हैं, जिनमें 2,085 लड़ाकू विमान, 967 हेलीकॉप्टर, 945 परिवहन और 742 विशेष मिशन विमान हैं।
  • अमेरिका के पास 39,253 बख्तरबंद वाहन, 91 नौसेना विध्वंसक, और 20 विमान वाहक पोत है।
  • 2020 में, अमेरिकी सैन्य बजट को 750 बिलियन डॉलर आवंटित किया गया है ।

 

इनके बाद, सैन्य शक्ति रैंकिंग में, अगले देश हैं:

6 वें नम्बर पर – दक्षिणी कोरिया,

7 वें नंबर पर – फ्रांस,

8 वें नंबर पर – ब्रिटेन,

9 वें नंबर पर – इजिप्ट,

10 वें नंबर पर – ब्राजील  है

Read also:

2020-21 में, 50 राष्ट्रों की सैन्य- क्षमता की रैंकिंग:

Rank Country Power Index
1 United States 0.0606
2 Russia 0.0681
3 China 0.0691
4 India 0.0953
5 Japan 0.1501
6 South Korea 0.1509
7 France 0.1702
8 United Kingdom 0.1717
9 Egypt 0.1872
10 Brazil 0.1988
11 Turkey 0.2098
12 Italy 0.2111
13 Germany 0.2186
14 Iran (Islamic Republic of) 0.2191
15 Pakistan (Islamic Republic of) 0.2364
16 Indonesia 0.2544
17 Saudi Arabia 0.3034
18 Israel 0.3111
19 Australia 0.3225
20 Spain 0.3388
21 Poland 0.3397
22 Vietnam 0.3559
23 Thailand 0.3571
24 Canada 0.3712
25 North Korea 0.3718
26 Taiwan 0.4008
27 Ukraine 0.4457
28 Algeria 0.4659
29 South Africa 0.4985
30 Switzerland 0.5259
31 Norway 0.5277
32 Sweden 0.5304
33 Greece 0.5311
34 Czechia 0.5531
35 Myanmar 0.5691
36 Netherlands 0.5919
37 Colombia 0.6045
38 Mexico 0.6065
39 Romania 0.6177
40 Peru 0.6219
41 Venezuela 0.6449
42 Nigeria 0.6485
43 Argentina 0.6521
44 Malaysia 0.6546
45 United Arab Emirates 0.7034
46 Bangladesh 0.7066
47 Chile 0.7668
48 Philippines 0.7852
49 Denmark 0.7878
50 Iraq 0.7911

 If you like and think that information about world’s most powerful armies is helpful for you, Please comment us. Your comments/suggestions would be greatly appreciated. Thank you to be here. Regards – Team SukRaj Classes.

 

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved