Skip to content
Indian Polity-MCQs- राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्व- sukrajclasses.com

Indian Polity MCQs on राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्व

  • sukrajclasses.com

MCQs on Indian Polity topic- राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्व (DIRECTIVE PRINCIPLES OF STATE POLICY), are important for all competitive exams. Many questions were asked in pervious year’s exams from this topic- राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्व (DIRECTIVE PRINCIPLES OF STATE POLICY).

राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्व (DIRECTIVE PRINCIPLES OF STATE POLICY)

Que- 1. राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्व कहाँ के संविधान से लिए गए हैं?
A. ग्रेट ब्रिटेन
B. आयरलैंड
C. कनाडा
D. स्विट्ज़रलैंड

सही उत्तर
Option: B. आयरलैंड

Que- 2. राज्य के नीति निर्देशक तत्वों का उल्लेख भारतीय संविधान के किस भाग में हैं?
A. भाग II
B. भाग III
C. भाग IV
D. भाग V

सही उत्तर
Option: C. भाग IV

Que- 3. राज्य के नीति निर्देशक तत्त्व में कितने वर्षों तक के बच्चों के लिए निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान है?
A. 10 वर्ष
B. 12 वर्ष
C. 13 वर्ष
D. 14 वर्ष

सही उत्तर
Option: D. 14 वर्ष

Que- 4. नीति-निर्देशक तत्त्वों और मौलिक अधिकारों में कौन-सा अंतर नहीं है?
A. मौलिक अधिकारों को न्यायिक संरक्षण प्राप्त है, तत्त्वों को नहीं।
B. मौलिक अधिकार स्थगित किए जा सकते हैं, तत्त्व नहीं।
C. मौलिक अधिकारों नागरिकों और राज्य के बीच सबंध की विवेचना की गयी है, तत्त्वों में राज्यों तथा अंतर्राष्ट्रीय नीति की विवेचना है।
D. मौलिक अधिकारों में संशोधन नहीं हो सकता जबकि तत्त्वों में संशोधन हो सकता है।

सही उत्तर
Option: D. मौलिक अधिकारों में संशोधन नहीं हो सकता जबकि तत्त्वों में संशोधन हो सकता है।

Que- 5. निम्नलिखित में सही कथन क्या है?
A. निर्देशक तत्त्वों को न्यायपालिका का संरक्षण प्राप्त है।
B. निर्देशक तत्त्वों को राज्य लागू करने के लिए बाध्य है।
C. कानून बनाते समय निर्देशक तत्त्वों का ध्यान रखना राज्य का कर्तव्य है।
D. न्यायालय द्वारा बाध्यता प्राप्त।

सही उत्तर
Option: C. कानून बनाते समय निर्देशक तत्त्वों का ध्यान रखना राज्य का कर्तव्य है।

Que- 6. राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्वों का एक उद्देश्य क्या है?
A. सामाजिक लोकतंत्र स्थापित करना।
B. राजनीतिक लोकतंत्र को पूर्णता पर पहुँचाना।
C. आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त कर आर्थिक लोकतंत्र स्थापित करना
D. धार्मिक लोकतंत्र स्थापित कर धर्म-निरपेक्षता का पालन करना।

सही उत्तर
Option: A. सामाजिक लोकतंत्र स्थापित करना।

Que- 7. नीचे लिखा कौन-सा सिद्धांत नीति-निर्देशक तत्त्वों में सम्मिलित नहीं है?
A. आर्थिक व्यवस्था सबंधी सिद्धांत।
B. शासनसुधार-सबंधी सिद्धांत।
C. न्याय, शिक्षा, प्रजातंत्र और प्राचीन स्मारक सम्बन्धी सिद्धांत।
D. बाल-विवाह सबंधी सिद्धांत।

सही उत्तर
Option: D. बाल-विवाह सबंधी सिद्धांत।

Que- 8. निम्न में से किसके लिए ‘राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्व’ का विशेष महत्त्व है?
A. राज्यपाल के लिए।
B. राष्ट्रपति के लिए।
C. राज्य के लिए।
D. लोक सभा के लिए।

सही उत्तर
Option: C. राज्य के लिए।

Que- 9. राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्व भारतीय संविधान के किस अध्याय में और किन अनुच्छेदों में वर्णित हैं?
A. तृतीय अध्याय, अनुच्छेद 12 से 35 तक।
B. चतुर्थ अध्याय, अनुच्छेद 12 से 35 तक।
C. तृतीय अध्याय, अनुच्छेद 36 से 51 तक।
D. चतुर्थ अध्याय अनुच्छेद 36 से 51 तक।

सही उत्तर
Option: D. चतुर्थ अध्याय अनुच्छेद 36 से 51 तक।

Que- 10. संविधान का वह कौन – सा भाग है जो संविधान के निर्माताओं के मस्तिष्क और उद्देश्यों को प्रतिबिंबित करता है?
A. मूल अधिकार
B. संविधान की प्रस्तावना
C. राज्य के नीति निर्देशक तत्व
D. भारतीय नागरिकता

सही उत्तर
Option: C. राज्य के नीति निर्देशक तत्व

Que- 11. “नीति-निर्देशक तत्त्व उस चेक के समान है जिसका भुगतान बैंक की इच्छा पर छोड़ दिया गया है” यह कथन किसका है?
A. के.टी. शाह
B. महात्मा गांधी
C. बी.एन. राव
D. जेनिंग्स

सही उत्तर
Option: A. के.टी. शाह

Que- 12. निम्नलिखित में किस व्यक्ति के विचारों का प्रभाव राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्वों पर दृष्टिगोचर होता है?
A. महात्मा गांधी
B. मार्क्स
C. माओ
D. लेनिन

सही उत्तर
Option: A. महात्मा गांधी

Que- 13. भारतीय संविधान में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों को शामिल करने के पीछे मुख्य उद्देश्य क्या था?
A. कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना।
B. धर्मनिरपेक्ष राज्य की स्थापना करना।
C. सरकार के निरंकुश कार्यों पर नियंत्रण रखना।
D. नागरिकों के विकास के लिए सर्वोत्तम अवसर प्रदान करना।

सही उत्तर
Option: A. कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना।

Que- 14. किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम ने राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्वों को मौलिक अधिकारों की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली बनाया?
A. 42वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1976
B. 43वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1977
C. 44वां संवैधानिक अधिनियम, 1978
D. 45वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1980

सही उत्तर
Option: A. 42वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1976

Que- 15. भारतीय संविधान का कौन-सा अंग समाजवादी व्यवस्था स्थापित करने की प्रेरणा देता है?
A. मूल अधिकार
B. मूल कर्तव्य
C. नीति निर्देशक तत्व
D. नागरिकता

सही उत्तर
Option: C. नीति निर्देशक तत्व

Indian Polity MCQs on राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्व

Click Here for- Indian Polity in Detail

sukrajclasses.com

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved