skip to Main Content
Constituent Assembly-भारतीय संविधान सभा- Indian Polity MCQs

Constituent Assembly-भारतीय संविधान सभा- Indian Polity MCQs

MCQs on Indian Polity topic- Constituent Assembly-भारतीय संविधान सभा, are important for all competitive exams. Many questions were asked in pervious year’s exams from this topic- Constituent Assembly-भारतीय संविधान सभा.

भारतीय संविधान सभा – Constituent Assembly

Q1. सन् 1895 में, किसके द्वारा सर्वप्रथम संविधान सभा के गठन की मांग प्रस्तुत की गई?

  1. महात्मा गांधी
  2. जवाहरलाल नेहरु
  3. बी. आर. अंबेडकर
  4. बाल गंगाधर तिलक

Correct Answer
Option (4) बाल गंगाधर तिलक

Q2. सन् 1922 में, निम्नलिखित में से किसने यह उदगार व्यक्त किया कि ‘भारतीय संविधान भारतीयों की इच्छानुसार होगा’?

  1. मोतीलाल नेहरु
  2. गोपालकृष्ण गोखले
  3. बाल गंगाधर तिलक
  4. महात्मा गांधी

Correct Answer
Option (4) महात्मा गांधी

Q3. भारत के लिए संविधान सभा की रचना हेतु संविधान सभा का विचार निम्न में से सबसे पहले किसने प्रस्तुत किया?

  1. स्वराज पार्टी 1924
  2. कांग्रेस पार्टी 1936
  3. मुस्लिम लीग ने 1942
  4. सर्वदल सम्मेलन ने 1946

Correct Answer
Option (1) स्वराज पार्टी 1924

Q4. सन् 1924 में, किसके द्वारा ब्रिटिश सरकार से यह मांग की गई कि भारतीय संविधान के निर्माण के लिए संविधान सभा का गठन किया जाए?

  1. एम. एन. राय
  2. महात्मा गांधी
  3. मोतीलाल नेहरु
  4. गोपालकृष्ण गोखले

Correct Answer
Option (3) मोतीलाल नेहरु

Q5. संविधान सभा के विचार का औपचारिक रूप से प्रतिपादन किसने किया?

  1. एम. एन. राय
  2. मोतीलाल नेहरु
  3. जवाहरलाल नेहरु
  4. महात्मा गांधी

Correct Answer
Option (1) एम. एन. राय

Q6. संविधान सभा को किसके द्वारा मूर्त रूप प्रदान किया?

  1. महात्मा गांधी
  2. मोतीलाल नेहरु
  3. एम. एन. राय
  4. जवाहरलाल नेहरु

Correct Answer
Option (4) जवाहरलाल नेहरु

Q7. किस वर्ष किसी प्रकार के बाह्य हस्तक्षेप के बिना, कांग्रेस ने भारतीय जनता द्वारा संविधान के निर्माण की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था?

  1. सन् 1928 ई.
  2. सन् 1931 ई.
  3. सन् 1936 ई.
  4. सन् 1942 ई.

Correct Answer
Option (3) सन् 1936 ई

Q8. सन् 1936 में, कौन से अधिवेशन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संविधान सभा के गठन की मांग रखी गई?

  1. कानपुर अधिवेशन
  2. मुम्बई अधिवेशन
  3. फैजपुर अधिवेशन 
  4. लाहौर अधिवेशन

Correct Answer
Option (3) फैजपुर अधिवेशन

Q9. सन् 1938 में, किस व्यक्ति ने ‘वयस्क मताधिकार के आधार पर’ संविधान सभा के गठन की मांग की?

  1. महात्मा गांधी
  2. सुभाष चन्द्र बोस
  3. वल्लभ भाई पटेल
  4. जवाहरलाल नेहरु

Correct Answer
Option (4) जवाहरलाल नेहरु

Q10. वर्ष 1942 में, किस योजना के तहत यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का गठन होगा, जो युद्धोपरांत संविधान का निर्माण करेगी?

  1. क्रिप्स योजना
  2. वेवेल योजना
  3. कैबिनेट मिशन योजना
  4. माउंटबेटन योजना

Correct Answer
Option (1) क्रिप्स योजना

Q11. भारतीय संविधान को निम्न में से किसके द्वारा निर्मित किया गया था?

  1. ब्रिटिश संसद द्वारा
  2. भारतीय संसद द्वारा
  3. संविधान सभा द्वारा
  4. गवर्नर जनरल द्वारा

Correct Answer
Option (3) संविधान सभा द्वारा

Q12. भारत की संविधान सभा गठित करने का आधार क्या था?

  1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रस्ताव
  2. कैबिनेट मिशन प्लान, 1946
  3. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947
  4. भारतीय डोमिनियन के प्रांतीय/राज्य विधानमंडल के प्रस्ताव

Correct Answer
Option (2) कैबिनेट मिशन प्लान, 1946

Q13. संविधान सभा के लिए चुनाव कब सम्पन्न हुए?

  1. 1945 में
  2. 1946 में
  3. 1947 में
  4. 1948 में

Correct Answer
Option (2) 1946 में

Q14. भारतीय संविधान सभा की स्थापना कब हुई?

  1. 10 जून, 1946
  2. 09 दिसम्बर, 1946
  3. 26 नवम्बर, 1949
  4. 26 दिसम्बर, 1949

Correct Answer
Option (2) 09 दिसम्बर, 1946

Q15. ‘सम्पूर्ण भारत का एक संविधान होगा’, यह प्रस्ताव संविधान सभा द्वारा कब पारित किया गया?

  1. 22 जनवरी, 1946
  2. 20 जनवरी, 1947
  3. 26 जुलाई, 1946
  4. 22 जनवरी, 1947

Correct Answer
Option (4) 22 जनवरी, 1947

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved