Skip to content
Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) - One Liner G.K and Questions in Hindi - www.sukrajclasses.com

Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K and Questions in Hindi

  • sukrajclasses.com

Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K and Questions in Hindi

प्रश्‍न–    अनुच्‍छेद 368 के संशोधन हेतु क्‍या संसद को विशेष बहुमत और कम से कम आधे राज्‍यों का अनु-समर्थन आवश्‍यक है?

उत्‍तर–      हाँ, किन्तु सभी संशोधनों को नहीं

प्रश्‍न–    राष्‍ट्रपति निर्वाचित होने का पात्र बनने के लिए किसी व्‍यक्ति की आयु पूर्ण होनी चाहिए?

उत्‍तर–      35 वर्ष

प्रश्‍न–    उपराष्‍ट्रपति के चुनाव में मतदाता होते हैं?

उत्‍तर–      लोकसभा तथा राज् सभा के सभी सदस्

प्रश्‍न–    किसकी अनुमति के बिना राज्‍य की विधान सभा में कोई धन विधेयक पेश नहीं किया जा सकता?

उत्‍तर–      राज्यपाल की अनुमति के बिना

प्रश्‍न–    राष्‍ट्रपति का अभिभाषण कौन तैयार करता है?

उत्‍तर–      केन्द्रीय मंत्रिमण्डल

प्रश्‍न–    एक वर्ष में कम-से-कम कितनी बार संसद की बैठक होना आवश्‍यक है?

उत्‍तर–      दो बार

प्रश्‍न–    भारत में वह मंत्रीजो संसद के दोनों सदनों में से किसी सदन का सदस्‍य नहीं है, उसे कितने समय बाद मंत्री पद से मुक्‍त हो जाना पड़ता है?

उत्‍तर–      : महीने बाद

प्रश्‍न–    किस राज्‍य का लोकसभा तथा राज्‍यसभा में सबसे अधिक प्रतिनिधित्‍व है?

उत्‍तर–      उत्तर प्रदेश का

प्रश्‍न–    भारत सरकार का मुख्‍य विधि परामर्शदाता कौन होता है?

उत्‍तर–      भारत का महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरलऑफ इण्डिया)

प्रश्‍न–    संविधानकी किस अनुसूची में केन्‍द्र एवं राज्‍यों के बीच वैधानिक शक्तियों का बंटवारा दिया हुआ है?

उत्‍तर–      सातवीं अनुसूची में

प्रश्‍न–    राज्‍य सभा में, सभी राज्‍यों में से किस राज्‍य का प्रतिनिधित्‍व सबसे अधिक है और कितना?

उत्‍तर–      उत्तरप्रदेश का,  31 सदस्य

प्रश्‍न–    भारत में राष्‍ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचन मण्‍डल के सदस्‍य कौन होते हैं?

उत्‍तर–      लोकसभा, राज् सभा तथा राज् विधान सभाओं के निर्वाचितसदस्

प्रश्‍न–    संविधान के किस अनुच्‍छेद में भारत के ‘नियंत्रक-महालेखा परीक्षक’ के कर्तव्‍य और शक्तियाँ वर्णित है?

उत्‍तर–      अनुच्छेद-149

प्रश्‍न–    संविधान के किस अनुसूची में दल परिवर्तन के आधार अयोग्‍यता के बारे में उपबंध है?

उत्‍तर–      दसवीं अनुसूची

प्रश्‍न–    भारत में राष्‍ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्‍व प्रणाली के आधार पर ‘एकल संक्रमणीय मतदान द्वारा’ होता है आनुपातिक प्रतिनिधित्‍व प्रणाली तथा एकल संक्रमणीय मतदान का क्‍या तात्‍पर्य है?

उत्‍तर–    सभी विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्यों के मत तथा संसद के निर्वाचित सदस्यों के मत आपस में बराबर हों, यह आनुपातिक प्रतिनिधित् प्रणाली कहलाता है तथाएकल संक्रमणीय मत’ का तात्पर्य है कि मतदान वरीयता क्रम में दिया जाए। 

प्रश्‍न–    पांडिचेरी के प्रशासक तथा अण्‍डमान निकोबार द्वीप समूह के प्रशासक को क्‍या कहते हैं?

उत्‍तर–      उपराज्यपाल

प्रश्‍न–    बिहार में लोकसभा तथा राज्‍य सभा के लिए कितनी सीट निर्धारित की गई है?

उत्‍तर–      बिहार में लोकसभा की 40 सीट तथा राज्यसभा की 16 सीट निर्धारित की गई है।

प्रश्‍न–    भारतीय संघ की कार्यपालिका का प्रधान राष्‍ट्रपति है और उसमें संघ की कार्यपालिका शक्ति निहित है। राष्‍ट्रपति इस शक्ति का प्रयोग किसकी सहायता से करता है?

उत्‍तर–      केन्द्रीय मंत्रिमण्डल की सहायता से

प्रश्‍न–    कानून निर्माण हेतु प्रस्‍तावित विधेयक के कितने चरण होते हैं?

उत्‍तर–      तीन

प्रश्‍न–    राष्‍ट्रपति कितने समयान्‍तराल के पश्‍चात वित्‍त आयोग का गठन करता है?

उत्‍तर–      प्रत्येक पाँच वर्ष के पश्चात्

प्रश्‍न–    संविधान सभा के प्रारूपण समिति के अध्‍यक्ष डॉ. बी.आर.अम्‍बेडकर थे, इस समिति के सदस्‍यों की संख्‍या कितनी थी?

उत्‍तर–      7

प्रश्‍न–    संविधान के किस भाग में मौलिक अधिकार के प्रावधानों को शामिल किया गया है?

उत्‍तर–      भाग-3 में

प्रश्‍न–    संविधान में प्रेस की स्‍वतंत्रता का अलग से उल्‍लेख नहीं है। यह स्‍वतंत्रता किस अनुच्‍छेद में अ‍न्‍तर्निहित है?

उत्‍तर–      अनुच्छेद 19(1) में

प्रश्‍न–    राज्‍यसभा तथा लोकसभा के संयुक्‍त अधिवेशन की अध्‍यक्षता कौन करता है?

उत्‍तर–      लोकसभा अध्यक्ष

प्रश्‍न–    संयुक्‍त संसदीय समिति के अध्‍यक्ष का मनोनयन किसके द्वारा किया जाता है?

उत्‍तर–      लोकसभा अध्यक्ष द्वारा 

Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K and Questions in Hindi

Click Here for:  Indian Polity – Topic wise explanation.

Click Here for: Indian Polity – Mock Tests

To continue…. click next page given below ⇓

sukrajclasses.com

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved