
Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K and Questions in Hindi
प्रश्न– जम्मू-कश्मीर राज्य की विधान सभा में राज्यपाल कितनी महिलाओं को नामजद करता है?
उत्तर– मात्र दो
प्रश्न– भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा बेगार तथा बलात् श्रम को प्रतिषिद्ध किया गया है?
उत्तर– अनुच्छेद-23 द्वारा
प्रश्न– संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त किस शब्द का तात्पर्य है कि भारत का राज्याध्यक्ष वंशानुगत नहीं होगा?
उत्तर– गणतंत्र
प्रश्न– भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पर महाभियोग चलाने का प्रावधान है?
उत्तर– अनुच्छेद-124 में
प्रश्न– भारत का संसदीय प्रजातंत्र किस देश से प्रभावित है?
उत्तर– ब्रिटेन से
प्रश्न– सर्वप्रथम किस अधिनियम के द्वारा भारत में उत्तरदायी शासन की स्थापना की गई?
उत्तर– 1919 के भारत शासन अधिनियम द्वारा
प्रश्न– जम्मू-कश्मीर भारत संघ का एकमात्र ऐसा राज्य है जिसका पृथक संविधान है, यह संविधान किस वर्ष अंगीकार एवं लागू किया गया?
उत्तर– 26 जनवरी, 1957 में
प्रश्न– भारतीय संविधान की सर्वोत्तम प्रकृति है?
उत्तर– एकात्मक लक्षणों से युक्त संघात्मक
प्रश्न– 1953 में गठित राज्य-पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष थे?
उत्तर– न्यायमूर्ति फजल अली
प्रश्न– प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण किस अनुच्छेद के तहत प्राप्त है?
उत्तर– अनुच्छेद-21 के तहत
प्रश्न– भारत सरकार ने 1956 में संविधान के किस संशोधन द्वारा जम्मू-कश्मीर राज्य को भारत का प्रान्त बनाया?
उत्तर– सातवाँ संविधान संशोधन
प्रश्न– भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में किसके नेतृत्व में हुई थी?
उत्तर– श्यामा प्रसाद मुखर्जी
प्रश्न– किसी सदस्य द्वारा सरकार की किन्हीं विशेष नीतियाँ या कार्यवाहियों की आलोचना के उद्देश्य से लाए गए प्रस्ताव को क्या कहा जाता है?
उत्तर– निन्दा प्रस्ताव
प्रश्न– किसी पक्ष के कोई पद या मताधिकार के लिए दावा करने पर राज्य उसकी वैधता की जाँच जिस न्यायिक उपचार द्वारा करता है, उसे कहते हैं?
उत्तर– अधिकार पृच्छा
प्रश्न– भारतीय संविधान में एकल नागरिकता का प्रावधान लिया गया है?
उत्तर– ब्रिटेन के संविधान से
प्रश्न– राजभाषा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर– वी. जी. खरे
प्रश्न– भारतीय संविधान में लोक सेवा आयोग का प्रावधान किया गया है?
उत्तर– अनुच्छेद-315 के तहत
प्रश्न– संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में पंचायतीराज संस्थाओं में सम्मिलित किए गए विषयों की संख्या है?
उत्तर– 29
प्रश्न– भारतीय संविधान की प्रस्तावना में समाजवाद और धर्म निरपेक्षता को किस संविधान संशोधन के अन्तर्गत शामिल किया गया?
उत्तर– 42वें संशोधन के तहत
प्रश्न– भारतीय संविधान में किस अनुच्छेद के तहत अस्पृश्यता को समाप्त कर दिया गया है?
उत्तर– अनुच्छेद-17 के अन्तर्गत
प्रश्न– संघात्मक प्रणाली के उठे विवादको सुलझाने के लिए संविधान में विशेष प्रावधान की व्यवस्था की गई है, इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय को केन्द्र और राज्यों के बीच संवैधानिक झगड़ों के निर्णय का अधिकार दियागया है, संविधान के किस अनुच्छेद के तहत इसका प्रावधान है?
उत्तर– अनुच्छेद-131 के अन्तर्गत
प्रश्न– भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों का विचार कहाँ से लिया है?
उत्तर– पूर्व सोवियत संघ के संविधान से
प्रश्न– अन्य रजवाड़ों के भारत में विलय के बाद भी किन तीन राज्यों ने भारत में शामिल होने में विलम्ब किया?
उत्तर– जूनागढ़, हैदराबाद तथा जम्मू–कश्मीर ने
प्रश्न– संविधान की प्रस्तावना में एकता व अखण्डता, समाजवादी, पंथ निरपेक्षता शब्द किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़े गए?
उत्तर– 42वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा
प्रश्न– भारत के संविधान में ‘प्रेस की आजादी’ की व्यवस्था नहीं है, किन्तु यह आजादी किस अनुच्छेद में अन्तर्निहित है?
उत्तर– अनुच्छेद-19 में
प्रश्न– किस एक मौलिक अधिकार को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने ‘संविधान की आत्मा’ कहा?
उत्तर– संवैधानिक उपचार के अधिकार को
Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K and Questions in Hindi
Click Here for: Indian Polity – Topic wise explanation.
Click Here for: Indian Polity – Mock Tests
To continue…. click next page given below ⇓