Skip to content
Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) - One Liner G.K and Questions in Hindi - www.sukrajclasses.com

Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K and Questions in Hindi

  • sukrajclasses.com

Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K and Questions in Hindi

प्रश्‍न–    संविधान के किस अनुच्‍छेद के अन्‍तर्गत जम्‍मू-कश्‍मीर को विशेष दर्जा प्राप्‍त है?

उत्‍तर–      संविधान के अनुच्छेद 370 के अन्तर्गत

प्रश्‍न–    ”हमने अपने राष्‍ट्रपति को वास्‍तविक शक्ति नहीं दी वरन हमने उसके पद को गौरव और प्रतिष्‍ठा से विभूषित किया है।” यह विचार किसका है?

उत्‍तर–      पं. जवाहरलाल नेहरू का

प्रश्‍न–    वित्‍त आयोग की नियुक्ति कौन करता है?

उत्‍तर–      राष्ट्रपति

प्रश्‍न–    कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा में कुल कितने सदस्‍य होने थे?

उत्‍तर–      389

प्रश्‍न–    संविधान सभा का गठन किसकी सिफारिश पर किया गया था?

उत्‍तर–      कैबिनेट मिशन योजना की सिफारिश पर

प्रश्‍न–    भारतीय स्‍वाधीनता अधिनियम को किस दिन ब्रिटिश सम्राट की स्‍वीकृति मिली?

उत्‍तर–      18 जुलाई, 1947

प्रश्‍न–    जब भारत स्‍वतंत्र हुआ उस समय ब्रिटेन में किस दल की सरकार थी?

उत्‍तर–      लेबरपार्टी की सरकार थी।

प्रश्‍न–    संविधान की प्रस्‍तावना में हमारे देश का कौन-सा नाम उल्लिखित है?

उत्‍तर–      भारत और इण्डिया दोनों

प्रश्‍न–    भारतीय संसद की कार्यवाही में बिना सदस्‍यता प्राप्‍त किए कौन भाग ले सकता है?

उत्‍तर–      भारत का महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल ऑफ इण्डिया)

प्रश्‍न–    पंचायत के चुनाव कराने के लिए निर्णय किसके द्वारा लिया जाता है?

उत्‍तर–      राज् सरकार द्वारा

प्रश्‍न–    79वाँ संविधान संशोधन किससे सम्‍बन्धित है?

उत्‍तर–      अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को लोकसभा राज् विधान सभाओं में आरक्षण से

प्रश्‍न–    संविधान सभा से मुस्लिम लीग के बहिष्‍कार का प्रमुख कारण क्‍या था?

उत्‍तर–      मुस्लिम लीग मुसलमानों के लिए एक अलग संविधान सभा चाहती थी।

प्रश्‍न–    संविधान के निर्माण की दिशा में उल्‍लेखनीय योगदान देने वाले ‘उद्देश्‍य प्रस्‍ताव’ का सम्‍बन्‍ध किससे था?

उत्‍तर–      पं. जवाहरलाल नेहरू से

प्रश्‍न–    संविधान की प्रस्‍तावना में वर्णित लोकतंत्र को किस रूप में स्‍वीकार किया गया है?

उत्‍तर–      सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक लोकतंत्र के रूप में

प्रश्‍न–    भारत के प्रथम राष्‍ट्रपति के रूप में डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद का निर्वाचन किसने किया था?

उत्‍तर–      संविधान सभा (विधायनी)

प्रश्‍न–    ‘उद्देश्‍य प्रस्‍ताव’ में वर्णित विचारों को संविधान सभा ने संविधान के किस भाग में स्‍थान दिया है?

उत्‍तर–      प्रस्तावना में

प्रश्‍न–    किस समिति की सिफारिशों के आधार पर संविधान में मौलिक कर्तव्‍यों से सम्‍बन्धित प्रावधानों की व्‍यवस्‍था की गई?

उत्‍तर–     ‘स्वर्ण सिंह समिति’ की सिफारिशों के आधार पर

प्रश्‍न–    संविधान के अनुच्‍छेद 72(1) (ग) की व्‍यवस्‍थाओं के अनुसार कौन मृत्‍युदण्‍ड को क्षमा कर सकता है?

उत्‍तर–      केवल राष्ट्रपति

प्रश्‍न–    दल-बदल से सम्‍बन्धित किसी विवाद पर अन्तिम निर्णय किसका होता है?

उत्‍तर–      सदन के अध्यक्ष/सभापति का

प्रश्‍न–    भारत के संविधान में सम्मिलित समवर्ती सूची किस देश के संविधान के आधार पर शामिल की गई है?

उत्‍तर–      आस्ट्रेलिया के संविधान के आधार पर

प्रश्‍न–    अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन से सम्‍बन्धित प्रावधान संविधान की किस अनुसूची में दिए गए है?

उत्‍तर–      5वीं अनुसूची में

प्रश्‍न–    भारत सरकार में विभिन्‍न मंत्रालयों और विभागों ने कार्यों का बंटवारा कौन करता है?

उत्‍तर–      मंत्रिमण्डल सचिवालय

प्रश्‍न–    भारत सरकार ने 1956 में संविधान के किस संशोधन द्वारा जम्‍मू-कश्‍मीर राज्‍य को भारत का प्रान्‍त बनाया?

उत्‍तर–      सातवाँ सविधान संशोधन

प्रश्‍न–    नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (CAG) के वेतन आदि किस न्‍यायालय के न्‍यायाधीशों के वेतन आदि के बराबर रखे गए हैं?

उत्‍तर–      उच्चतम न्यायालय

प्रश्‍न–    देश में केवल दो संघ राज्‍य क्षेत्रों में विधानसभाएं हैं, ये संघ राज्‍य क्षेत्र कौन-कौन से हैं?

उत्‍तर–      दिल्ली और पांडिचेरी 

Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K and Questions in Hindi

Click Here for:  Indian Polity – Topic wise explanation.

Click Here for: Indian Polity – Mock Tests

To continue…. click next page given below ⇓

sukrajclasses.com

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved