skip to Main Content
Biology (जीव विज्ञान) – One Liner G.K And Questions In Hindi

Biology (जीव विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi

Here we are providing a collection of Biology (जीव विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi which is important for all upcoming competitive exams i.e. CET, SSC, UPSC, NTPC etc. Students preparing for these exams, must go through it once at least.

Biology (जीव विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi

प्रश्‍न –   मनुष्‍य के जीवन काल में कितने दाँत दो बार विकसित होते हैं?

उत्‍तर –  20

प्रश्‍न –   मधुमक्खियों में पुंमधुप (Dron) किसे कहा जाता है?

उत्‍तर –  जनन करने योग्य नर (Fertile Male) मधुमक्खी को

प्रश्‍न –   मानव रूधिर का pH कितना होता है?

उत्‍तर –  7.4

प्रश्‍न –   कोशिका की ‘आत्‍महत्‍या की थैली’ किसे कहा जाता है?

उत्‍तर –  लाइसोसोम

प्रश्‍न –   लाइसोसोम में पाया जाने वाला वह एन्‍जाइम जिनमें जीवद्रव्‍य को घुला देने या नष्‍ट कर देने की क्षमता होती है, कहलाता है?

उत्‍तर –  हाइड्रोलाइटिक एन्जाइम

प्रश्‍न –   कोशिका (Cell) में पाया जाने वाला 80% से अधिक पदार्थ कौन-सा है?

उत्‍तर –  जल

प्रश्‍न –   किसकी उपस्थिती के कारण, किसी पादप कोशिका और पशु कोशिका में अन्‍तर पाया जाता है?

उत्‍तर –  कोशिका भित्ति

प्रश्‍न –   गॉल्‍जीकाय का प्रमुख कार्य कौन-सा है?

उत्‍तर –  स्रावण

प्रश्‍न –   मानव के श्‍वेत रक्‍त कणों (WBC) का आकार (व्‍यास) लगभग कितना होता है?

उत्‍तर – WBC का आकार RBC का लगभग तीन गुना होता है, जिसका व्यास 12 से 17 µm होता है।

प्रश्‍न –   मानव शरीर का सामान्‍य तापमान कितना होता है?

उत्‍तर –  37° C या 98.6° फॉरेनहाइट

प्रश्‍न –   मानव के रक्त में कितने % प्लाज्मा और उस रक्त प्लाज्मा में कितने % पानी होता है?

उत्‍तर – मानव रक्त में 55% प्लाज़्मा होता है और प्लाज़्मा में 92% पानी होता है

प्रश्‍न –   रक्‍त में पायी जाने वाली धातु है?

उत्‍तर –  लोहा

प्रश्‍न –   रक्‍त का शुद्धिकरण कहाँ होता है?

उत्‍तर –  किडनी

प्रश्‍न –   अधिकतम पोषक तत्‍व रक्‍त में कहाँ से अवशोषित किये जाते हैं?

उत्‍तर –  छोटी आँत

प्रश्‍न –   लार में कौन-सा एन्‍जाइम पाया जाता है?

उत्‍तर –  टायलिन

प्रश्‍न –   पेट में भोजन को पचाने के लिए किसकी खास आवश्‍यकता होती है?

उत्‍तर –  एन्जाइम

प्रश्‍न –   लार किसके पाचन में सहायक होती है?

उत्‍तर –  स्टार्च

प्रश्‍न –   मानव के आमाशय में अम्‍ल X उत्‍पन्‍न होता है, जो भोजन के पाचन में सहायता करता है। ‘X’ है?

उत्‍तर –  हाइड्रोक्लोरिक अम्

प्रश्‍न –   पाचन क्रिया में प्रोटीन किस पदार्थ में बदल जाते है?

उत्‍तर –  एमीनो अम्

प्रश्‍न –   वह अंग कौन-सा है जो मानव शरीर में ग्‍लाइकोजन के रूप में कार्बोहाइड्रेट को जमा करता है?

उत्‍तर –  यकृत

प्रश्‍न –   हशीश पौधे से प्राप्‍त की जाती है। यह बताइए कि वह पौधे के किस भाग से प्राप्‍त की जाती है?

उत्‍तर –  तने तथा नर पुष्पक्रम के नि:स्राव से

प्रश्‍न –   प्रकाश संश्‍लेषण होता है?

उत्‍तर –  केवल दिन में

प्रश्‍न –   प्रकाश संश्‍लेषण के लिए कौन-सी गैस आवश्‍यक है?

उत्‍तर –  CO2

प्रश्‍न –   पौधे व पेड़ का खाना तैयार करने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?

उत्‍तर –  फोटोसिन्थेसिस

प्रश्‍न –   किस खाद्य वनस्‍पति में अधिकतम प्रोटीन होता है?

उत्‍तर –  सोयाबीन

Biology (जीव विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi

Click Here for: Biology- Topic wise explanation.

Click Here for: Biology Mock Tests

To continue…. click next page given below ⇓

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved