Skip to content
Physics (भौतिक विज्ञान) - One Liner G.K and Questions in Hindi - www.sukrajclasses.com

Physics (भौतिक विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi

  • sukrajclasses.com
Physics (भौतिक विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi

प्रश्न-  यदि एक निकट-दृष्टिग्रस्‍त नेत्र का सुदूर बिन्‍दु 200 सेमी है तो लैंस की क्षमता क्‍या है?

उत्तर-    – 0.5D

प्रश्न-  ENT डॉक्‍टरों द्वारा प्रयोग किया जाने वाला हैड मिरर का प्रकार होता है?

उत्तर-  अवतल

प्रश्न-  तूफान की भविष्‍यवाणी की जाती है, जब वायुमण्‍डल का दाब?

उत्तर-  सहसा कम हो जाए

प्रश्न-  प्रकाश का तरंग सिद्धान्‍त किसके द्वारा प्र‍स्‍थापित किया गया था?

उत्तर-  हाइगेन्‍स के द्वारा

प्रश्न-  बाह्य अं‍तरिक्ष में किसी अंतरिक्ष यात्री को आकाश दिखायी देगा?

उत्तर-  काला

प्रश्न-  अबिन्‍दुकता का दोष दूर करने के लिए किस लैंस का प्रयोग करना चाहिए?

उत्तर-  सिलिंडरी लैंस

प्रश्न-  लैम्‍पर्ट नियम किससे सम्‍बन्धित है?

उत्तर-  प्रदीप्ति

प्रश्न-  प्रकाश वायु की अपेक्षा काँच में मन्‍द गति से चलता है, क्‍योंकि?

उत्तर-  वायु का अपवर्तनांक काँच के अपवर्तनांक से कम होता है

प्रश्न-  अन्‍तर्दर्शी (Endoscop) क्‍या है?

उत्तर-  यह आहारनाल के भीतर देखने के लिए प्रयुक्‍त एक प्रकाशिक यंत्र है

प्रश्न-  दूरबीन (Telescope) क्‍या है?

उत्तर-  दूर की वस्‍तु देखने का यंत्र

प्रश्न-  सूर्य के प्रकाश को धरती की सतह पर पहुँचने में लगने वाला समय है, लगभग?

उत्तर-  8.5 मिनट

प्रश्न-  1 खगोलीय इकाई औसतन बराबर होती है?

उत्तर-  पृथ्‍वी और सूर्य की दूरी के

प्रश्न-  एक माइक्रोन किसके बराबर होता है?

उत्तर-  001mm

प्रश्न-  एक किलोग्राम राशि का वजन है?

उत्तर-  8 न्‍यूटन

प्रश्न-  पूर्ण सूर्य ग्रहण का अधिकतम समय होता है?

उत्तर-  250 सेकण्‍ड

प्रश्न-  सूर्य ग्रहण तब होता है, जब____?

उत्तर-  सूर्य और पृथ्‍वी के बीच चन्‍द्रमा हो

प्रश्न-  प्रकाशिक तन्‍तु के आकार के बावजूद प्रकाश उनमें प्रगामी होता है, क्‍योंकि वह ऐसा यंत्र है जिससे संकेतों को एक जगह से दूसरी जगह स्‍थानांतरित किया जा सकता है। यह किस परिघटना पर आधारित है?

उत्तर-  प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन

प्रश्न-  चलती हुई बस जब अचानक ब्रेक लगाती है, तो उसमें बैठे हुए यात्री आगे की दिशा में गिरते हैं। इसको किसके द्वारा समझाया जा सकता है?

उत्तर-  न्‍यूटन का पहला नियम

प्रश्न-  रॉकेट की कार्य-प्रणाली किस सिद्धान्‍त पर आधारित होती है?

उत्तर-  संवेग संरक्षण

प्रश्न-  एक तालाब के किनारे एक मछुआरा मछली को भाले से मारने की कोशिश कर रहा है, तदनुसार उसे निशाना कैसे लगाना चाहिए?

उत्तर-  जहाँ मछली दिखायी दे उसके ऊपर

प्रश्न-  कपड़ों को धोते समय हम नील का प्रयोग करते हैं, उसकी_____?

उत्तर-  सही वर्ण संयोजन के कारण

प्रश्न-  पीले रंग का पूरक रंग कौन-सा है?

उत्तर-  नीला

प्रश्न-  समुद्र नीला कैसे प्रतीत होता है?

उत्तर-  आकाश के परावर्तन तथा जल के कणों द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण

प्रश्न-  अस्‍त होते समय सूर्य लाल किस कारण दिखायी देता है?

उत्तर-  प्रकीर्णन

प्रश्न-  इन्‍द्रधनुष में किस रंग का विक्षेपण अधिक होता है?

उत्तर-  बैंगनी

प्रश्न-  तारे आकाश में वास्‍तव में जितनी ऊँचाई पर होते हैं, वे उससे अधिक ऊँचाई पर प्रतीत होते है। इसकी व्‍याख्‍या किसके द्वारा की जा सकती हैं?

उत्तर-  वायुमण्‍डलीय अपवर्तन

Physics (भौतिक विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi

Click Here for:  Physics- Topic wise explanation.

Click Here for:  Physics Mock Tests

To continue…. click next page given below ⇓

sukrajclasses.com

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved