
Physics (भौतिक विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi
प्रश्न – मृगतृष्णा(Mirage) किसका उदाहरण है?
उत्तर- पूर्ण आन्तरिक परावर्तन का
प्रश्न- एक नदी में चलता हुआ जहाज समुद्र में आता है तब जहाज का स्तर क्या होगा?
उत्तर- थोड़ा ऊपर आएगा।
प्रश्न- आकाश का रंग नीला प्रतीत होता है, क्योंकि?
उत्तर- छोटी तरंगदैर्ध्य वाला प्रकाश बड़ी तरंगदेर्ध्य वाले प्रकाश की अपेक्षा वायुमण्डल में नीला प्रतीत होता है।
प्रश्न- जेट इंजन किस सिद्धान्त पर कार्य करता है?
उत्तर- रैखिक संवेग के संरक्षण का सिद्धान्त
प्रश्न- दूध से मक्खन निकाल लेने पर?
उत्तर- दूध का घनत्व घटता है
प्रश्न- जब किसी वस्तु को पृथ्वी से चन्द्रमा पर ले जाया जाता है, तो?
उत्तर- उसका भार घट जाता है
प्रश्न- एक कार की गति 36 किमी प्रति घण्टा है। इसे मीटर प्रति सेकण्ड में व्यक्त करेंगे?
उत्तर- 10 m/s
प्रश्न- लोहे की कील पारे में क्यों तैरती है, जबकि यह पानी में डूब जाती है?
उत्तर- लोहे का घनत्व पानी से अधिक है तथा पारे से कम।
प्रश्न- जब एक ठोस पिण्ड को पानी में डुबोया जाता है, तो उसके भार में ह्रास होता है। यह ह्रास कितना होता है?
उत्तर- विस्थापित पानी के भार के बराबर
प्रश्न- बर्फ पानी में तैरती है, परन्तु ऐल्कोहॉल में डूब जाती है, क्योंकि?
उत्तर- बर्फ पानी से हल्की होती है तथा ऐल्कोहॉल से भारी होती है।
प्रश्न- मनुष्य की आँख में प्रकाश तरंगें किस स्थान पर स्नायु उद्वेगों में परिवर्तित होती हैं?
उत्तर- रेटिना से
प्रश्न- स्वस्थ नेत्र के लिए स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी कितनी होती है?
उत्तर- 25 सेमी
प्रश्न- मायोपिया से क्या तात्पर्य है?
उत्तर- निकट दृष्टि दोष
प्रश्न- हाइपरमेट्रोपिया (Hypermetropia) का अर्थ है?
उत्तर- दूर दृष्टि दोष
प्रश्न- एक आदमी 10 मीटर से अधिक दूरी की वस्तु स्पष्ट नहीं देख पाता है। वह किस दृष्टिदोष से पीडि़त है? उत्तर- मायोपिया
प्रश्न- वायुदाबमापी की रीडिंग में अचानक गिरावट इस बात का संकेत है कि मौसम?
उत्तर- तूफानी होगा।
प्रश्न- हाइड्रोजन से भरा हुआ पॉलिथीन का एक गुब्बारा पृथ्वी के तल से छोड़ा जाता है। वायुमण्डल के ऊँचाई पर जाने से?
उत्तर- गुब्बारे के आमाप में वृद्धि होगी।
प्रश्न- अपवर्तक दूरबीन में क्या होता है?
उत्तर- असमान फोकस दूरी के दो उत्तल लैंस
प्रश्न- सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का कौन-सा भाग दिखायी देता है?
उत्तर- किरीट (कोरोना)
प्रश्न- प्रकाश छोटे-छोटे कणों से मिलकर बना है, जिसे कहते हैं?
उत्तर- फोटॉन
प्रश्न- प्रकाश तरंग किस प्रकार की तरंग है?
उत्तर- अनुप्रस्थ तरंग
प्रश्न- एक मनुष्य 1 मीटर से कम दूरी की वस्तु को स्पष्ट नहीं देख सकता है। वह व्यक्ति किस दोष से पीडि़त है?
उत्तर- दूर दृष्टि
प्रश्न- अवतल लैंस हमेशा किस प्रकार का प्रतिबिम्ब बनाते हैं?
उत्तर- आभासी प्रतिबिम्ब
प्रश्न- साबुन के पतले झाग में चमकदार रंगों का बना किस परिघटना का परिणाम है?
उत्तर- बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण
प्रश्न- कार में दृश्यावलोकन के लिए किस प्रकार के शीशे का प्रयोग होता है?
उत्तर- उत्तल दर्पण
Physics (भौतिक विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi
Click Here for: Physics- Topic wise explanation.
Click Here for: Physics Mock Tests
To continue…. click next page given below ⇓