skip to Main Content
Physics (भौतिक विज्ञान) – One Liner G.K And Questions In Hindi

Physics (भौतिक विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi

Physics (भौतिक विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi

प्रश्न-  पदार्थ के संवेग और वेग के अनुपात से कौन-सी भौतिक राशि प्राप्‍त की जाती है?

उत्तर-  द्रव्‍यमान

प्रश्न-  शून्‍य में स्‍वतंत्र रूप से गिरने वाली वस्‍तुओं की/का त्‍वरण क्या होता है?

उत्तर-  समान त्‍वरण होता है

प्रश्न-  दो वेक्‍टर (Vector) जिनका मान अलग हैं, उनका परिणामी क्या नहीं हो सकता है?

उत्तर-  उनका परिणामी शून्‍य नहीं हो सकता

प्रश्न-  सूर्य की ऊर्जा कैसी उत्‍पन्‍न होती है?

उत्तर-  नाभिकीय संलयन द्वारा

प्रश्न-  तेल जल के तल पर फैल जाता है, क्‍योंकि?

उत्तर-  तेल का पृष्‍ठ तनाव जल से कम है

प्रश्न-  द्रव की बूँद की आकृति गोलाकार होने का कारण क्या होता है?

उत्तर-  पृष्‍ठ तनाव

प्रश्न-  वर्षा की बूँद गोलाकार कैसे होती है?

उत्तर-  सतही तनाव के कारण

प्रश्न-  एक द्रव बूँद की प्रकृति गोल आकार लेने की होती है, जिसका कारण क्या होता है?

उत्तर-  पृष्‍ठ तनाव

प्रश्न-  एक हॉर्स पावर (H.P.) कितने वाट के बराबर होता है?

उत्तर-  746 वाट

प्रश्न-  पानी के एक गिलास में एक बर्फ का टुकड़ा तैर रहा है। जब बर्फ पिघलती है तो पानी के स्‍तर पर क्‍या प्रभाव होगा?

उत्तर-  उतना ही रहेगा

प्रश्न-  क्रीम सेपरेटर में दूध में से वसा को किस कारण से अलग किया जा सकता है?

उत्तर-  अपकेन्‍द्रीय बल

प्रश्न-  सूर्य पर ऊर्जा का निर्माण कैसे होता है?

उत्तर-  नाभिकीय संलयन द्वारा

प्रश्न-  लैम्‍प की बत्‍ती में तेल किस के कारण से चढ़ता है?

उत्तर-  कैपिलरी क्रिया के कारण

प्रश्न-  साबुन के बुलबुले के अन्‍दर का दाब कैसा होता हैं?

उत्तर-  वायुमण्‍डलीय दाब से अधिक होता है

प्रश्न-  जब शुद्ध जल में डिटर्जेंट डाला जाता है, तो पृष्‍ठ तनाव क्या होगा?

उत्तर-  घट जाता है

प्रश्न-  आर्किमिडीज का नियम किससे समबन्धित है?

उत्तर-  प्‍लवन का नियम

प्रश्न-  पानी से भरी डाट लगी बोतल जमने पर टूट जाएगी क्‍योंकि?

उत्तर-  जमने पर जल का आयतन बढ़ जाता है

प्रश्न-  रेल की पटरियाँ अपने वक्रों (Curves) पर किस कारण से झुकी (bent) हुई होती है?

उत्तर-  रेलगाड़ी के भार के क्षैतिज घटक से आवश्‍यक अभिकेन्‍द्रीय बल प्राप्‍त किया जा सकता है

प्रश्न-  जब एक चल वस्‍तु की गति दोगुनी हो जाती है तो उसकी गतिज ऊर्जा कितनी होगी?

उत्तर-  चौगुनी हो जाती है

प्रश्न-  अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में सीधे खड़े नहीं रह सकते , क्‍योंकि?

उत्तर-  वहाँ गुरूत्‍वाबर्षण नहीं होता

प्रश्न-  संवातक कमरे की छत के निकट लगाए जाते हैं, क्‍योंकि?

उत्तर-  साँस में छोड़ी हुई गरम हवा ऊपर उठती है और वह बाहर चली जाती है

प्रश्न-  हवाई जहाज में फाउन्‍टेन पेन से स्‍याही बाहर निकल आती है, क्‍योंकि?

उत्तर-  ऊँचाई बढ़ने से वायुदाब में कमी आती है

प्रश्न-  धक्‍का-सह प्राय: स्‍टील के बनाये जाते हैं, क्‍योंकि?

उत्तर-  उसकी प्रत्‍यास्‍थता अधिक होती है

प्रश्न-  प्रकाश में ध्रुवण की घटना से य‍ह सिद्ध होता है कि प्रकाश तरंगें क्या हैं?

उत्तर-  अनुप्रस्‍थ

प्रश्न-  प्रकाश विकिरण की प्रकृति क्या होती है?

उत्तर-  तरंग एवं कण दोनों के समान

Physics (भौतिक विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi

Click Here for:  Physics- Topic wise explanation.

Click Here for:  Physics Mock Tests

To continue…. click next page given below ⇓

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved