
Physics (भौतिक विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi
प्रश्न- पावर (शक्ति) का SI मात्रक ‘वाट’ (watt) किसके समतुल्य है?
उत्तर- 1 वाट (W) = 1 जूल प्रति सेकंड और (C.G.S मात्रक = किग्रा मी2 प्रति सेकंड3)
प्रश्न- भारहीनता की अवस्था में एक मोमबत्ती की ज्वाला का आकार कैसा होगा?
उत्तर- वही रहेगा
प्रश्न- पानी की बूँदों का तैलीय पृष्ठों पर न चिपकने का क्या कारण है?
उत्तर- आसंजक बल का अभाव
प्रश्न- तुल्यकारी उपग्रह घूमता है, पृथ्वी के गिर्द?
उत्तर- पश्चिम से पूर्व
प्रश्न- ब्लाटिंग पेपर द्वारा स्याही के सोखने में क्या शामिल है?
उत्तर- केशिकीय अभिक्रिया परिघटना
प्रश्न- तैराक को नदी के मुकाबले समुद्री पानी में तैरना आसान क्यों लगता है?
उत्तर- समुद्री पानी का घनत्व साधारण पानी से ज्यादा होता है
प्रश्न- यदि पृथ्वी का द्रव्यमान वही रहे और त्रिज्या 1% कम हो जाए, तब पृथ्वी के तल पर ‘g’ का मान क्या होगा?
उत्तर- 2% बढ़ जाएगा
प्रश्न- लोलक घडि़याँ गर्मियों में क्यों सुस्त हो जाती है?
उत्तर- लोलक की लम्बाई बढ़ जाती है जिससे इकाई दोलन में लगा हुआ समय बढ़ जाता है
प्रश्न- एक भू-उपग्रह अपने कक्ष में निरन्तर गति करता है ? यह अपकेन्द्र बल के प्रभाव से होता है, जो प्राप्त होता है?
उत्तर- पृथ्वी द्वारा उपग्रह पर लगने वाले गुरूत्वाकर्षण से
प्रश्न- जल के आयतन में क्या परिवर्तन होगा यदि तापमान 90 Cसे गिराकर 30C कर दिया जाता है?
उत्तर- आयतन पहले घटेगा और बाद में बढ़ेगा
प्रश्न- एक झील में तैरने वाली इम्पात की नाव के लिए नाव द्वारा विस्थापित पानी का भार कितना है?
उत्तर- नाव के उस भाग के बराबर जो झील के पानी की सतह के नीचे है
प्रश्न- एक केशनली में जल की अपेक्षा एक तरल अधिक ऊँचाई तक चढ़ता है, इसका कारण क्या है?
उत्तर- तरल का पृष्ठ तनाव जल की अपेक्षा अधिक है
प्रश्न- गुरूत्वाकर्षण के सार्वभौमिक नियम का प्रतिपादन किसने किया?
उत्तर- न्यूटन
प्रश्न- घड़ी के स्प्रिंग में भंडारित ऊर्जा कौन- सी हैं?
उत्तर- स्थितिज ऊर्जा
प्रश्न- बर्फ के दो टुकड़ों को आपस में दबाने पर टुकड़े आपस में चिपक जाते है, क्योंकि?
उत्तर- दाब अधिक होने से बर्फ का गलनांक घट जाता है
प्रश्न- पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण का कितना भाग चन्द्रमा के गुरूत्वाकर्षण के सबसे नजदीक है?
उत्तर- 1/6
प्रश्न- किसी पिण्ड के द्रव्यमान तथा भार में अन्तर होता है, क्योंकि?
उत्तर- द्रव्यमान स्थिर रहता है, जबकि भार परिवर्तनीय होता है
प्रश्न- ”किसी भी स्थिर या गतिशील वस्तु की स्थिति और दिशा में तब तक कोई परिवर्तन नहीं होता जब तक उस पर कोई बाह्य बल सक्रिय न हो।” यह किसका नियम है?
उत्तर- न्यूटन का गति विषयक प्रथम नियम
प्रश्न- कौन-सा नियम इस कथन को वैध ठहराता है कि द्रव्य का न तो सृजन किया जा सकता है और न ही विनाश?
उत्तर- ऊर्जा संरक्षण का नियम
प्रश्न- कक्षा में अंतरिक्षयान में भारहीनता की अनुभूति का कारण क्या है?
उत्तर- कक्षा में त्वरण बाहरी गुरूत्वाकर्षण के कारण त्वरण के बराबर होता है।
प्रश्न- न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार क्रिया तथा प्रतिक्रिया से सम्बद्ध बल?
उत्तर- हमेशा भिन्न-भिन्न वस्तुओं पर ही लगे होने चाहिए
प्रश्न- ”प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।” यह क्या है?
उत्तर- न्यूटन का गति विषयक तृतीय नियम
प्रश्न- जल में तैरना न्यूटन की गति के किस नियम के कारण सम्भव है?
उत्तर- तृतीय नियम
प्रश्न- दलदल में फँसे व्यक्ति को लेट जाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि?
उत्तर- क्षेत्रफल अधिक होने से दाब कम हो जाता है
प्रश्न- ऑटोमोबाइलों में प्रयुक्त द्रवचालित ब्रेक एक प्रत्यक्ष अनुप्रयोग है?
उत्तर- पास्कल के सिद्धान्त
Physics (भौतिक विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi
Click Here for: Physics- Topic wise explanation.
Click Here for: Physics Mock Tests
To continue…. click next page given below ⇓