
Physics (भौतिक विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi
प्रश्न- कार्य का मात्रक क्या है?
उत्तर- जूल (J)
प्रश्न- खाद्य ऊर्जा को हम किस इकाई में माप सकते हैं?
उत्तर- कैलोरी (K)
प्रश्न- विद्युत मात्रा की इकाई क्या है?
उत्तर- ऐम्पियर (A)
प्रश्न- SI पद्धति में लैंस की शक्ति की इकाई क्या है?
उत्तर- डायोप्टर (D)
प्रश्न- न्यूटन के पहले नियम को क्या कहते हैं?
उत्तर- जड़त्व का नियम
प्रश्न- कोणीय संवेग एवं रेखीय संवेग के अनुपात की विमा क्या होगी?
उत्तर- M⁰L¹T⁰
प्रश्न- पहाड़ी पर चढ़ता एक व्यक्ति आगे की ओर झुक जाता है, क्योंकि?
उत्तर- शक्ति संरक्षण हेतु
प्रश्न- पीसा की ऐतिहासिक मीनार तिरछी होते हुए भी नहीं गिरती है, क्योंकि?
उत्तर- इसके गुरूत्वकेन्द्र से जाने वाली ऊर्ध्वाधर रेखा आधार से होकर जाती है
प्रश्न- एक ऊँची इमारत से एक गेंद 9.8 मी/सेकण्ड2 के एकसमान त्वरण के साथ गिरायी जाती है। 3 सेकण्ड के बाद उसका वेग क्या होगा?
उत्तर- 29.4 मी/से
प्रश्न- जड़त्व का माप क्या है?
उत्तर- द्रव्यमान
प्रश्न- एंगस्ट्राम क्या मापता है?
उत्तर- तरंगदैर्ध्य
प्रश्न- द्रव में आंशिक या पूर्णत: डूबे हुए किसी ठोस द्वारा प्राप्त उछाल की मात्रा निर्भर करती है?
उत्तर- ठोस द्वारा हटाये गए द्रव की मात्रा पर
प्रश्न- जल पृष्ठ पर लोहे के टुकड़े के न तैरने का कारण है?
उत्तर- लोहे द्वारा विस्थापित जल का भार लोहे के भार से कम होता है।
प्रश्न- वेग, संवेग और कोणीय वेग कैसी राशि है?
उत्तर- सदिश राशि
प्रश्न – अदिश किसकी राशि है?
उत्तर- ऊर्जा
प्रश्न – बल किसका गुणनफल है?
उत्तर- द्रव्यमान और त्वरण का
प्रश्न- ऊँचाई की जगहों पर पानी 100 डिग्री सेल्सियस के नीचे के तापमान पर क्यों उबलता है?
उत्तर- क्योंकि वायुमण्डलीय दाब कम हो जाता है, अत: उबलने का बिन्दु नीचे आ जाता है।
प्रश्न- जब कोई व्यक्ति चन्द्रमा पर उतरता है तो उसके शरीर में उपस्थित?
उत्तर- भार घट जाता है तथा मात्रा अपरिवर्तित रहती है
प्रश्न- क्यूसेक से क्या मापा जाता है?
उत्तर- जल का बहाव
प्रश्न- किसी पिण्ड का भार _____?
उत्तर- ध्रुवों पर सर्वाधिक होता है
प्रश्न- एक कण का द्रव्यमान m तथा संवेग p है। इसकी गतिज ऊर्जा होगी?
उत्तर- P2/2 meter
प्रश्न- 1 माइक्रोमीटर बराबर होता है?
उत्तर- 10–6 मीटर या 104 ऐंग्स्ट्रॉम
प्रश्न- वायुयान का आविष्कार किसने किया था?
उत्तर- ओ. राइट एवं डब्ल्यू. राइट
प्रश्न- एक लिफ्ट में किसी व्यक्ति का प्रत्यक्ष भार वास्तविक भार से कम होता है, जब लिफ्ट जा रही हो?
उत्तर- त्वरण के साथ नीचे
प्रश्न- किसी लिफ्ट में बैठे हुए व्यक्ति को अपना भार कब अधिक मालूम पड़ता है?
उत्तर- जब लिफ्ट त्वरित गति से ऊपर जा रही हो
Physics (भौतिक विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi
Click Here for: Physics- Topic wise explanation.
Click Here for: Physics Mock Tests
To continue…. click next page given below ⇓