
Physics (भौतिक विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi
प्रश्न- निम्नतापी इंजनों (Cryogenic engine) का अनुप्रयोग किसमे होता है?
उत्तर- रॉकेट प्रौद्योगिकी में
प्रश्न- न्यून तापामानों (Cryogenics) का अनुप्रयोग क्यों होता है?
उत्तर- अन्तरिक्ष यात्रा, चुम्बकीय प्रोत्थापन एवं दूरमिति में
प्रश्न- शीत काल में एक मोटी कमीज की अपेक्षा दो पतली कमीजें जमें अधिक गरम क्यों रख सकती है?
उत्तर- दो कमीजों के बीच वायु की परत रोधी के माध्यम के रूप में काम करती है।
प्रश्न- चमगादड़ अंधेरे मे उड़ सकती है, क्योंकि?
उत्तर- वे अति तीव्र ध्वनि तरंग पैदा करती है जो उसका नियंत्रण करती है।
प्रश्न- ध्वनि तीव्रता की डेसीबल में वह अधिकतम सीमा जिसके ऊपर व्यक्ति सुन नहीं सकता?
उत्तर- डेसिबल (dB) पैमाने पर, 0 dB सबसे छोटी श्रव्य ध्वनि है। मनुष्य 10 dB – 120 dB तक सुन सकता है। 120 dB से उपर की ध्वनि तीव्रता व्यक्ति सुन नहीं सकता ।
प्रश्न- पराश्रव्य तरंगें मनुष्य द्वारा?
उत्तर- नहीं सुनी जा सकती है।
प्रश्न- पराश्रव्य तरंगों को सबसे पहले किसने सीटी बजाकर उत्पन्न किया था?
उत्तर- गाल्टन ने
प्रश्न- वाष्प इंजन में उबलते हुए जल का तापमान किस कारण से उच्च हो सकता है?
उत्तर- बॉयलर के अन्दर उच्च दाब होता है।
प्रश्न- मनुष्य आर्द्रता से परेशानी महसूस करता है। इसका कारण क्या है?
उत्तर- पसीने का आर्द्रता के कारण वाष्पित नहीं होना
प्रश्न- किसी द्रव का उसके क्वथनांक से पूर्व उसके वाष्प में बदलने की प्रक्रिया को क्या कहते है?
उत्तर- वाष्पीकरण
प्रश्न- शीतकाल में हैंडपम्प का पानी गर्म होता है, क्योंकि____?
उत्तर- पृथ्वी के भीतर तापमान वायुमण्डल के तापमान से अधिक होता है।
प्रश्न- पर्वतों पर आच्छादित हिम सूर्य की गर्मी द्वारा एक साथ न पिघलने का कारण क्या है?
उत्तर- यह सूर्य से प्राप्त अधिकांश ऊष्मा को परावर्तित कर देता है।
प्रश्न- थर्मामीटरों में आमतौर पर पारद का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि इसमें_____?
उत्तर- उच्च चालकता होती है
प्रश्न- अशुद्धियों के कारण द्रव का क्वथनांक/(B.P)____?
उत्तर- बढ़ जाता है
प्रश्न- एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर का तापमान कितना होता है?
उत्तर- 37 डिग्री सेल्सियस
प्रश्न- प्रेशर कुकर में खाना कम समय में पकड़ता है, क्योंकि_____?
उत्तर- अधिक दाब के कारण उबलते पानी का ताप बढ़ जाता है
प्रश्न- पहाड़ की चोटियों पर आलुओं को पकाने में अधिक समय लगता है क्योंकि_____?
उत्तर- वायुमण्डलीय दाब कम होता है।
प्रश्न- पहाड़ों पर पानी किस तापमान पर उबलने लगता है?
उत्तर- 100 डिग्री सेल्सियस से कम
प्रश्न- सूर्य की सतह का तापमान कितना होता है?
उत्तर- लगभग 6000K या (5,772 K)
प्रश्न- गर्मियों में सफेद कपड़े पहनना आरामदेह है, क्योंकि_____?
उत्तर- ये अपने ऊपर पड़ने वाली सभी ऊष्मा को परावर्तित कर देते हैं
प्रश्न- खाना पकाने के बर्तनों में लकड़ी अथवा बैकेलाइट का हैंडल होता है, क्योंकि______?
उत्तर- लकड़ी और बैकेलाइट ऊष्मा के खराब संवाहक (चालक) होते हैं
प्रश्न- मिट्टी के घड़े में किस क्रिया के कारण जल ठण्डा रहता है?
उत्तर- वाष्पीकरण
प्रश्न- 0°C पर एक गिलास का पानी बर्फ में नहीं बदलता। इसका क्या कारण है?
उत्तर- गिलास के पानी को जमाने के लिए उसमें से कुछ मात्रा में ऊष्मा निकाल देनी आवश्यक है।
प्रश्न- जलप्रपात के अधस्तल पर जल का तापमान ऊपर की अपेक्षा अधिक होने का कारण है?
उत्तर- गिर रहे जल की गतिज ऊर्जा ऊष्मा में बदल जाती है।
प्रश्न- जब किसी द्रव की 1 किग्रा मात्राअपने क्वथनांक पर द्रव से वाष्प में परिवर्तित होती है, तो इसमें अवशोषित होने वाली ऊष्मा को क्या कहते हैं?
उत्तर- वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा
Physics (भौतिक विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi
Click Here for: Physics- Topic wise explanation.
Click Here for: Physics Mock Tests
To continue…. click next page given below ⇓