skip to Main Content
Physics (भौतिक विज्ञान) – One Liner G.K And Questions In Hindi

Physics (भौतिक विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi

Physics (भौतिक विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi

प्रश्न-  ऊष्‍मा का सबसे अच्‍छा चालक कौन-सा है?

उत्तर-  चाँदी

प्रश्न-  कड़े जाड़े में झील की सतह हिमशीतित हो जाती है, किन्‍तु उसके तल में जल द्रव अवस्‍था में बना रहता है। यह किस कारण से होता है?

उत्तर-  जल की सघनता 4 डिग्री C पर अधिकतम होती है

प्रश्न-  कमरे को ठण्‍डा कैसे किया जा सकता है?

उत्तर-  सम्‍पीडित गैस को छोड़ने से

प्रश्न-  कोई पिण्‍ड ऊष्‍मा का सबसे अधिक अवशोषण करता है, जब वह_____हो?

उत्तर-  काला और खुरदरा

प्रश्न-  किस बिन्‍दु पर फारेनहाइट तापक्रम सेन्‍टीग्रेड तापक्रम का दोगुना होता है?

उत्तर-  160 डिग्री सैल्सियस पर

प्रश्न-  ब्‍लैक बॉडी किसके विकिरण को अवशोषित कर सकती है?

उत्तर-  केवल उच्‍च तरंगदैर्ध्‍य

प्रश्न-  शीत ऋतु के दिनों में हम, मौसम किस प्रकार का होने पर, ज्‍यादा ठण्‍ड महसूस करते हैं?

उत्तर-  साफ मौसम

प्रश्न-  जिस ताप पर कोई ठोस पदार्थ ऊष्‍मा पाकर द्रव में परिणित होता है, वह क्या कहलाता है?

उत्तर-  गलनांक

प्रश्न-  जिस ताप पर कोई द्रव ऊष्‍मा पा‍कर वाष्‍प में बदलता है, वह क्या कहलाता है?

उत्तर-  क्‍वथनांक

प्रश्न-  जब बर्फ को 00C से 100 C तक गर्म किया जाता है, तो जल का आयतन में क्या होगा?

उत्तर-  पहले कम होता है और उसके बाद बढ़ता है

प्रश्न-  रेफ्रीजरेटर में थर्मोस्‍टेट (Thermostat) का कार्य क्या है?

उत्तर-  एकसमान तापमान बनाये रखना

प्रश्न-  ऊष्‍मागतिकी का प्रथम नियम किस अवधारणा की पुष्टि करता है?

उत्तर-  ऊर्जा संरक्षण

प्रश्न-  पानी से भरे गिलास में बर्फ का एक टुकड़ा तैर रहा है। टुकड़े के पूरा पिघल जाने पर गिलास में पानी का तल में क्या होगा?

उत्तर-  अपरिवर्तित रहता है।

प्रश्न-  न्‍यूनतम सम्‍भव ताप क्या होता है?

उत्तर-  (-2730C )

प्रश्न-  जब किसी बोतल में पानी भरा जाता है और उसे जमने दिया जाता है तो बोतल टूट जाती हैं, क्‍योंकि? उत्तर-  पानी जमने पर फैलता है।

प्रश्न-  बल्‍ब को जोड़ने पर तेज आवाज होती है, क्‍योंकि?

उत्तर-  बल्‍ब के अन्‍दर निर्वात में तेजी से प्रवेश करती है

प्रश्न-  जब सीले बिस्‍कुटों को थोड़ी देर के लिए फ्रिज के अन्‍दर रखा जाता है तो वह कुरकुरे हो जाते हैं, क्‍योंकि?

उत्तर-  फ्रिज के अन्‍दर आर्द्रता कम होती है और इसलिए अतिरिक्‍त नमी अवशोषित हो जाती है।

प्रश्न-  यदि किसी स्‍थान के तापमान में सहसा वृद्धि होती है तो आपेक्षिक आर्द्रता में क्या होता हैं?

उत्तर-  घटती है।

प्रश्न-  सेल्सियस में माप का कौन-सा तापक्रम 300 K के बराबर है?

उत्तर-  27C (सेल्सियस = K-273 F 300 K-273 = 27C.)

प्रश्न-  प्रेशर कुकर में चावल जल्‍दी पकता है, क्‍योंकि?

उत्तर-  उच्‍च दाब जल के क्‍वथनांक को बढ़ा देता है

प्रश्न-  तेज हवा वाली रात्रि में ओस नहीं बनती है, क्‍योंकि?

उत्तर-  वाष्‍पीकरण की दर तेज होती है।

प्रश्न-  ठोस कपूर से कपूर वाष्‍प बनाने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?

उत्तर-  ऊर्ध्‍वपातन

प्रश्न-  00C पर जल और बर्फ क्रिस्‍टल साम्‍यावस्‍था में होते हैं। जब इस प्रणालीपर दाब प्रयुक्‍त किया जाता है तब?

उत्तर-  बर्फ का अधिक भाग जल बन जाता है।

प्रश्न-  थर्मोस्‍टेट वह यंत्र है जो____?

उत्तर-  किसी निकाय का तापक्रम स्‍वनियंत्रित करता है।

प्रश्न-  ऊँची पहाडि़यों पर हिमपात क्‍यों होता है?

उत्तर-  ऊँची पहाडि़यों पर तापमान हिमांक से कम होता है, अत: जलवाष्‍प जमकर बर्फ बन जाती है।

Physics (भौतिक विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi

Click Here for:  Physics- Topic wise explanation.

Click Here for:  Physics Mock Tests

To continue…. click next page given below ⇓

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved