skip to Main Content
Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K And Questions In Hindi

Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K and Questions in Hindi

Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K and Questions in Hindi

प्रश्‍न–    ‘यदि कोई सरकार निर्देशक तत्‍वों की उपेक्षा करती है, तो उसे निश्चित ही इसके लिए मतदाताओं के समक्ष उत्‍तरदायी होना पड़ेगा’ यह कथन किसका है?

उत्‍तर–      डॉ. भीमराव अम्बेडकर का

प्रश्‍न–    मताधिकार के लिए न्‍यूनतम आवश्‍यक आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किस संविधान संशोधन द्वारा की गई?

उत्‍तर–      61वें संशोधन द्वारा

प्रश्‍न–    राष्‍ट्रपति पर महाभियोग का आरोप संसद के किस सदन द्वारा लगाया जा सकता है?

उत्‍तर–      संसद के किसी भी सदन द्वारा

प्रश्‍न–    संविधान के किस अनुच्‍छेद द्वारा राष्‍ट्रपति को अध्‍यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गई है?

उत्‍तर–      अनुच्छेद-123 के द्वारा

प्रश्‍न–    भारत का राष्‍ट्रपति किसी ऐसे प्रश्‍न पर जिसमें विधि और तथ्‍य के प्रश्‍न अन्‍तर्ग्रस्‍त हों, किससे परामर्श प्राप्‍त कर सकताहै?

उत्‍तर–      सर्वोच् न्यायालय से

प्रश्‍न–    सर्वप्रथम किस अधिनियम के द्वारा भारत में उत्‍तरदायी शासन की स्‍थापना की गई?

उत्‍तर–      1919 के भारत शासन अधिनियम द्वारा

प्रश्‍न–    संविधान सभा के अस्‍थायी अध्‍यक्ष थे?

उत्‍तर–      डॉ. सच्चिदानन् सिन्हा

प्रश्‍न–    अखिल भारतीय कांग्रेस ने किस वर्ष यह प्रस्‍ताव पारित किया कि भारत की जनता स्‍वयं बिना किसी विदेशी हस्‍तक्षेप के अपने संविधान का निर्माण करेगी?

उत्‍तर–      1936 में

प्रश्‍न–    वर्तमान में भारतीय नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार प्राप्‍त है?

उत्‍तर–      6

प्रश्‍न–    मौलिक अधिकारों की सुरक्षा हेतु न्‍यायालय कितने प्रकार के लेख (Writ) जारी कर सकता है ?

उत्‍तर–      5 प्रकार के

प्रश्‍न–    लोक नियोजन के विषय में अवसर की समानता का उल्‍लेख संविधान के किस अनुच्‍छेद में किया गया है?

उत्‍तर–      अनुच्छेद-16 में

प्रश्‍न–    किसी विधेयक को धन विधेय के रूप में कौन प्रमाणित करता है?

उत्‍तर–      लोकसभा का अध्यक्ष

प्रश्‍न–    सर्वप्रथम पंचायती राज व्‍यवस्‍था का उद्घाटन पं. जवाहरलाल नेहरू ने 2 अक्‍टूबर, 1959 को किस स्‍थान पर किया था?

उत्‍तर–      नागौर (राजस्थान)

प्रश्‍न–    योजना आयोग के उपाध्‍यक्ष को भारत सरकार के सरकारी वरीयता क्रम में किसके समकक्ष दर्जा दिया गया है?

उत्‍तर–      केन्द्रीय केबिनेट मंत्री के समकक्ष

प्रश्‍न–    किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में दल-बदल विरोधी विधेयक पास हुआ था?

उत्‍तर–      राजीव गांधी के कार्यकाल में

प्रश्‍न–    संविधान के किस अनुच्‍छेद में न्‍यायपालिका के कार्यपालिका से पृथक्‍करण की बात कही गई है?

उत्‍तर–      अनुच्छेद-50 में

प्रश्‍न–    उच्‍चतम न्‍यायालय की पहली महिला न्‍यायाधीश कौन थी?

उत्‍तर–      फातिमा बीबी

प्रश्‍न–    संविधान में वर्तमान में कितने अनुच्‍छेद तथा अनुसूचियां है?

उत्‍तर–      448अनुच्छेद तथा 12अनुसूचियाँ

प्रश्‍न–    संविधान की प्रस्‍तावना में संशोधन करके क्‍या शब्‍द जोड़े गए?

उत्‍तर–      पंथ निरपेक्ष, समाजवादी और अखण्डता शब् जोड़े गए

प्रश्‍न–    राज्‍य की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित होती है?

उत्‍तर–      राज्यपाल में

प्रश्‍न–    लोक सभा का सदस्‍य अपना त्‍यागपत्र किसको देता है?

उत्‍तर–      लोकसभा अध्यक्ष को

प्रश्‍न–    किसी मृत्‍युदण्‍ड पाये अपराधी को क्षमादान की शक्ति किसे प्राप्‍त है?

उत्‍तर–      केवल राष्ट्रपति को

प्रश्‍न–    संविधान बनाने वाली प्रारूप समिति (Draft Committee) के अध्‍यक्ष कौन थे?

उत्‍तर–      डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

प्रश्‍न–    राष्‍ट्रपति का अभिभाषण कौन तैयार करता है?

उत्‍तर–      केन्द्रीय मंत्रिमण्डल

प्रश्‍न–    संविधान का अनुच्‍छेद-356 किस विषयसे सम्‍बन्धित है?

उत्‍तर–      किसी राज् में राष्ट्रपति शासन लागू करने से

Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K and Questions in Hindi

Click Here for:  Indian Polity – Topic wise explanation.

Click Here for: Indian Polity – Mock Tests

To continue…. click next page given below ⇓

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved