skip to Main Content
Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K And Questions In Hindi

Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K and Questions in Hindi

Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K and Questions in Hindi

प्रश्‍न–    कौन-सा अनुच्‍छेद संसद के दो अधिवेशनों के बीच 6 महीने के अंतराल की अनिवार्यता का उल्‍लेख करता है?

उत्‍तर–      अनुच्छेद-85

प्रश्‍न–    आपातकाल के दौरान संसद लोकसभा की अवधि एक बार में कितने समय के लिए बढ़ा सकती हे?

उत्‍तर–      1 वर्ष के लिए

प्रश्‍न–    किन स्थितियों के आधार पर राष्‍ट्रपति आपातकाल की उद्घोषणा कर सकता है?

उत्‍तर–      युद्ध या बाह्य आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह

प्रश्‍न–    जब किसी विधेयक को राष्‍ट्रपति के पास भेजा जाता है तो कितने दिनों के भीतर उसे विधेयक पर कार्यवाही करना आवश्‍यक है?

उत्‍तर–      कोई समय सीमा नहीं

प्रश्‍न–    26 जनवरी, 1950 से राष्‍ट्रपति पद के लिए प्रथम चुनाव होने तक भारत का अन्‍तरिम राष्‍ट्रपति कौन था?

उत्‍तर–      डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

प्रश्‍न–    भारतीय संविधान के अनुसार केन्‍द्र की कार्यपालक शक्ति किसमें निहित है?

उत्‍तर–      राष्ट्रपति में

प्रश्‍न–    संविधान के संशोधन की प्रक्रिया में क्‍या जनमत संग्रह की व्‍यवस्‍था है?

उत्‍तर–      नहीं

प्रश्‍न–    संवैधानिक संशोधन के लिए विधेयक को संसद के किस सदन में पेश किया जाता है?

उत्‍तर–      किसी भी सदन में

प्रश्‍न–    संसद के अवकाश काल में राष्‍ट्रपति किसकी पूर्व स्‍वीकृति से अध्‍यादेशों को जारी कर सकता है?

उत्‍तर–      मंत्रिपरिषद की सहमति से

प्रश्‍न–    भारत के संविधान में कृषि को किस सूची में रखा गया है?

उत्‍तर–      राज् सूची में

प्रश्‍न–    लोकसभा की नियम समिति का अध्‍यक्ष कौन होता है?

उत्‍तर–      लोक सभा अध्यक्ष

प्रश्‍न–    केन्‍द्र एवं राज्‍यों के बीच वैधानिक शक्तियों का बंटवारा संविधान की किस अनुसूची के अन्‍तर्गत किया गया है?

उत्‍तर–      सातवी अनुसूची के अन्तर्गत

प्रश्‍न–    संविधान के किस अनुच्‍छेद में ऐसी व्‍यवस्‍था की गई है कि ‘भारत का एक उपराष्‍ट्रपति होगा?

उत्तर’ अनुच्छेद-63 में

प्रश्‍न–    संविधान के किस अनुच्‍छेद के आधार पर राष्‍ट्रपति वित्‍तीय आपात की उद्घोषणा करता है?

उत्‍तर–      अनुच्छेद-360 के आधार पर

प्रश्‍न–    भारतीय संविधान संशोधन प्रक्रिया किस देश के संविधान से प्रभावित है?

उत्‍तर–     दक्षिण अफ्रीका के संविधान से

प्रश्‍न–    अनुच्‍छेद-21 के अन्‍तर्गत किस प्रकार की स्‍वतंत्रता का संरक्षण प्राप्‍त है?

उत्‍तर–      प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता के संरक्षण का

प्रश्‍न–    संविधान की किस अनुसूची में दल-बदल विरोधी कानून विषयक प्रावधान हे?

उत्‍तर–      दसवी अनुसूची में

प्रश्‍न–    आपातकाल की घोषणा के दौरान लोकसभा का कार्यकाल कितना बढ़ाया जा सकता है?

उत्‍तर–      एक बार में एक वर्ष के लिए

प्रश्‍न–    भारतीय संविधान के किस एक संशोधन द्वारा राष्‍ट्रपति को कोई भी मामला मंत्रिपरिषद द्वारा पुनर्विचार किए जाने के लिए वापस भेजने का अधिकार दिया गया है?

उत्‍तर–      44वें संविधान संशोधन द्वारा

प्रश्‍न–    संविधान निर्माण के लिए उद्देश्‍य प्रस्‍ताव किसने पेश किया था?

उत्‍तर–      जवाहरलाल नेहरू ने 

प्रश्‍न–    डॉ. बी. आर. अम्‍बेडकर की अध्‍यक्षता में गठित प्रारूप समिति को क्‍या कार्य सौंपा गया था?

उत्‍तर–      परामर्श समिति द्वारा तैयार किए गए संविधान का परीक्षण करके संविधान को विचार के लिए संविधान सभा के समक्ष प्रस्तुत करना।

प्रश्‍न–    संविधान सभा का अन्तिम दिन था?

उत्‍तर–      24 जनवरी, 1950

प्रश्‍न–    विधि के समक्ष समता तथा विधियों के समान संरक्षण का अधिकार संविधान के किस अनुच्‍छेद में प्रदान किया गया है?

उत्‍तर–      अनुच्छेद-14 के अन्तर्गत

प्रश्‍न–    राज्‍यपाल पद ग्रहण करने से पूर्व किसके समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ लेता है?

उत्‍तर–      राज् के उच् न्यायालय के मुख् न्यायाधीश के समक्ष

प्रश्‍न–    राज्‍य के निम्‍न सदन को कहा जाता है?

उत्‍तर–      विधान सभा

प्रश्‍न–    राज्‍य विधान सभा में कुल कितने सदस्‍य होंगे यह किस अवयव पर निर्भर करता है?

उत्‍तर–      राज् की जनसंख्या पर

Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K and Questions in Hindi

Click Here for:  Indian Polity – Topic wise explanation.

Click Here for: Indian Polity – Mock Tests

To continue…. click next page given below ⇓

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved