skip to Main Content
Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K And Questions In Hindi

Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K and Questions in Hindi

Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K and Questions in Hindi

प्रश्‍न–    संसद का सदस्‍य न होते हुए भी कौन संसद की कार्यवाहियों में अधिकारत: भाग ले सकता है?

उत्‍तर–    भारत का महान्यायवादी

प्रश्‍न–    केन्‍द्र सरकार के मंत्री व्‍यवहारिक एवं संवैधानिक रूप से किसके प्रसादपर्यन्‍त अपना पद धारण करते हैं?

उत्‍तर–      प्रधानमंत्री राष्ट्रपति

प्रश्‍न–    कौन-सा संविधान संशोधन नीति-निर्देशक सिद्धान्‍तों को मौलिक अधिकारों पर श्रेष्‍ठता प्रदान करता है ?

उत्‍तर–      42वाँ संविधान संशोधन

प्रश्‍न–    राष्‍ट्रपति में कार्यकारिणी शक्तियाँ निहित हैं, परन्‍तु वह उनका प्रयोग किसकी सलाह के अनुसार करता है?

उत्‍तर–      मन्त्रिपरिषद की सलाह के अनुसार

प्रश्‍न–    कौन-सा राज्‍य सर्वाधिक प्रतिनिधि लोकसभा में भेजता है?

उत्‍तर–      उत्तर प्रदेश

प्रश्‍न–    राज्‍य सभा के सदस्‍यों का कार्यकाल किसके द्वारा निश्चित किया गया है?

उत्‍तर–      संविधान द्वारा अनुच्छेद-83

प्रश्‍न–    सार्वजनिक निधि का अभिभावक किसे माना जाता है?

 उत्‍तर–      नियंत्रक महालेखा परीक्षक को

प्रश्‍न–    राज्‍यसभा सदस्‍यों की संख्‍या कितनी है?

उत्‍तर–      245

प्रश्‍न–   संसद के संयुक्‍त अधिवेशन की अध्‍यक्षता कौन करता है?

उत्‍तर–      लोकसभा अध्यक्ष

प्रश्‍न–    यह सुनिश्चित करना किसका उत्‍तरदायित्‍व है कि संसद के प्राधिकार के बिना भारत की संचित निधि से धन व्‍यय न किया जाए ?

उत्‍तर–     भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक का

प्रश्‍न–    राज्‍य की आकस्मिक निधि का परिचालन कौन करता है?

उत्‍तर–      राज्यपाल

प्रश्‍न–    भारत की सम्‍प्रभुता किसमें निवास करती है?

उत्‍तर–      भारत की जनता में

प्रश्‍न–    संविधान के मूल प्रारूप में राज्‍यों के चार प्रवर्ग (क, ख, ग, घ) थे। ये प्रवर्ग कब समाप्‍त किए गए?

उत्‍तर–      1956 में

प्रश्‍न–    भारत के संविधान की प्रस्‍तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्म निरपेक्ष’ शब्‍द कब जोड़े गए?

उत्‍तर–      42वें संशोधन अधिनियम, 1976 में

प्रश्‍न–    गवर्नर जनरल भारत में किसका प्रतिनिधित्‍व करता था?

उत्‍तर–      ब्रिटिश सम्राट का

प्रश्‍न–    डॉ. बी. आर. अम्‍बेडकर ने किस मौलिक अधिकार को भारतीय संविधान का हृदय एवं आत्‍मा (Heart and soul of Constitution) कहा था?

उत्‍तर–      संवैधानिक उपचारों के अधिकार को

प्रश्‍न–    किसी मंत्री के विरूद्ध अविश्‍वास प्रस्‍ताव पारित हो जाने की स्थिति में क्‍या होता है?

उत्‍तर–      मंत्रिपरिषद से त्यागपत्र देना पड़ता है।

प्रश्‍न–    भारत के संविधान के किस अनुच्‍छेद के अन्‍तर्गत एक वित्‍त आयोग की स्‍थापना की व्‍यवस्‍था है?

उत्‍तर–      अनुच्छेद-280 के अन्तर्गत

प्रश्‍न–    भारत में योजना आयोग किसके निर्देशों के मार्गदर्शन में कार्य करता है?

उत्‍तर–      राष्ट्रीय विकास परिषद के मार्गदर्शन में

प्रश्‍न–    सरकारिया कमीशन द्वारा संस्‍तुति की गई अन्‍तर्राष्‍ट्रीय परिषद का गठन संविधान की किस धारा के अन्‍तर्गत किया गया है?

उत्‍तर–      धारा-263 के अन्तर्गत

प्रश्‍न–    किसकी अनुमति के बिना राज्‍य की विधान सभा में कोई धन विधेयक पेश नहीं किया जा सकता?

उत्‍तर–      राज्यपाल की अनुमति के बिना

प्रश्‍न–    भारतीय संविधान के प्रदत्‍त ‘मूलभूत अधिकारों’ को निलम्बित करने वाली सत्‍ता है?

उत्‍तर–      राष्ट्रप्रति (आपात काल में)

प्रश्‍न–    राज्‍यसभा के द्विवार्षिक चुनावों की अधिघोषणा कौन जारी करता है?

उत्‍तर–      निर्वाचन आयोग

प्रश्‍न–    राष्‍ट्रपति संविधान के किस अनुच्‍छेद के अन्‍तर्गत लोकसभा भंग कर सकता है?

उत्‍तर–      अनुच्छेद-85 के अन्तर्गत

प्रश्‍न–    किस संविधान संशोधन के द्वारा प्रीवीपर्स मान्‍यताएं तथा विशेषाधिकार समाप्‍त कर दिए गए?

उत्‍तर–      26वाँ संविधान संशोधन (1971)

Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) – One Liner G.K and Questions in Hindi

Click Here for:  Indian Polity – Topic wise explanation.

Click Here for: Indian Polity – Mock Tests

To continue…. click next page given below ⇓

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved