
Chemistry (रसायन विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi
प्रश्न – प्राकृतिक गैस का मुख्य अवयव क्या है?
उत्तर – मीथेन
प्रश्न – बायो गैस (Bio Gas) का मुख्य घटक क्या है?
उत्तर – मीथेन
प्रश्न – एक सांड़ के वीर्य को कृत्रिम गर्भाधान हेतु किसमे रखना चाहिए?
उत्तर – तरल नाइट्रोजन में
प्रश्न – अधातुओं में सामान्यत: कौन-सा गुण पाया जाता है?
उत्तर – भंगुरता
प्रश्न – भाप अंगार गैस किसका मिश्रण होती है?
उत्तर – कार्बन मोनोक्साइड और हाइड्रोजन का
प्रश्न – पराध्वनिक जेट किसको पतला करके प्रदूषण पैदा करता है?
उत्तर – O3 (ओजोन) परत को
प्रश्न – पायराइट अयस्क को जलाने से कौन-सी गैस मिलती है?
उत्तर – सल्फर डाइऑक्साइड गैस
प्रश्न – जल का शुद्धतम रूप क्या है?
उत्तर – वर्षा का जल
प्रश्न – विसंक्रमण के बाद जल में उपलब्ध क्लोरीन की मात्रा को क्या कहते हैं?
उत्तर – अवशिष्ट क्लोरीन
प्रश्न – सिगरेट के धुएँ का मुख्य प्रदूषक क्या है?
उत्तर – कार्बन मोनोऑक्साइड और बैंजीन
प्रश्न – पौधे नाइट्रोजन को किस रूप में लेते है?
उत्तर – नाइट्रेट्स
पौधे मिट्टी से नाइट्रेट और नाइट्राइट के रूप में नाइट्रोजन प्राप्त करते हैं। पौधे इसे अपने जड़ के केशों के माध्यम से मिट्टी से अवशोषित करते हैं। यह पौधे की वृद्धि और विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रश्न – यदि पृथ्वी पर पायी जाने वाली वनस्पतियाँ समाप्त हो जाएँ, तो किस गैस की कमी होगी?
उत्तर – ऑक्सीजन
प्रश्न – वह हैलोजन जिसका उपयोग पीड़ाहारी की तरह किया जाता कौन-सी है?
उत्तर – आयोडीन
प्रश्न – पृथ्वी की सतह के ऊपर ओजोन परत किससे बचाव प्रदान करती है?
उत्तर – पराबैंगनी किरणों से
प्रश्न – कौन-सी अक्रिय गैस यौगिक बना सकती है?
उत्तर – जीनॉन
प्रश्न – मिथेनॉल किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – वुड (काष्ठ) एल्कोहल
- मेथेनॉल (Methanol) एक कार्बनिक यौगिक है जिसका अणुसूत्र CH3OH है।
- इसे ‘मेथिल अल्कोहल’, ‘काष्ठ अल्कोहल’, ‘काष्ठ नैफ्था’, मेथिल हाइद्रेट’ और ‘काष्ठ स्पिरिट’ भी कहते हैं।
- इसको ‘काष्ठ अल्कोहल’ इसलिये कहते थे क्योंकि एक समय में यह प्रायः लकड़ी के भंजक आसवन से प्राप्त की जाती थी।
प्रश्न – शराब का निर्माण किस क्रिया के परिणामस्वरूप होता है?
उत्तर – किण्वन
प्रश्न – ऐलडॉल संघनन किसके बीच नहीं हो सकता है?
उत्तर – एक ऐल्डिहाइड और एक ईस्टर के बीच
प्रश्न – काष्ठ से प्राप्त पाइरोलिग्नियस अम्ल में क्या होता है?
उत्तर – 10% एसीटिक अम्ल
लोहे के टैंक में उपरी पतली भूरे रंग की परत को पाइरोलिग्नियस अम्ल कहते हैं। इसमें CH3COOH (एसीटिक अम्ल) = 10℅ होता है। लकड़ी से इसे भंजन आसवन विधि द्वारा प्राप्त किया जाता है।
प्रश्न – ओजोन परत मुख्यत: जहाँ अवस्थित रहती है, वह परत कौन-सी है?
उत्तर – स्ट्रेटोस्फीयर
प्रश्न – भारी पानी की खोज किसने की?
उत्तर – एच. सी. यूरे
भारी जल की खोज सर्वप्रथम 1931 में ‘हेरोल्ड उरे’ ने की थी।
प्रश्न – गैसोलिन के नमूने की गुणवत्ता का पता कैसे लगता है?
उत्तर – इसकी ऑक्टेन संख्या से
प्रश्न – कौन-सी एक विधि संदूषित भौम जल से आर्सेनिक से निष्कासन के लिए प्रभावी नहीं है?
उत्तर – क्वथन
प्रश्न – इलेक्ट्रिक बल्ब के निर्माण में किस काँच का उपयोग होता है?
उत्तर – फ्लिन्ट काँच
प्रश्न – अधातुएँ सामान्यत: विद्युत की कुचालक होती हैं, परन्तु ग्रेफाइट विद्युत का सुचालक है, क्योंकि_____?
उत्तर – इसमें शिथिलत: बद्ध इलेक्ट्रॉन होते हैं
Chemistry (रसायन विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi
Click Here for: Chemistry- Topic wise explanation.
Click Here for: Chemistry Mock Tests
To continue…. click next page given below ⇓