skip to Main Content
Biology (जीव विज्ञान) – One Liner G.K And Questions In Hindi

Biology (जीव विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi

Biology (जीव विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi

प्रश्‍न–   विटामिन A की कमी से होने वाले रोग जीरोप्‍थेल्मिया (Xeropthalmia) शरीर के किस अंग से सम्‍बन्धित रोग है?

उत्‍तर–  नेत्रों से

प्रश्‍न–   रेबीज की बीमारी अन्‍य किस नाम से भी जानी जा‍ती है?

उत्‍तर–  हाइड्रोफोबिया

प्रश्‍न–   विटामिन C की कमी से कौन-सा रोग होता है?

उत्‍तर–  स्कर्वी

प्रश्‍न–   प्रकाश तन्‍तु (Optical Fibre) किस सिद्धान्‍त पर कार्य करता है?

उत्‍तर–  प्रकाश के पूर्ण आन्तरिक परावर्तन (Total Internal Reflection) के सिद्धान् पर

प्रश्‍न–   एड्स (AIDS) से मानव शरीर का क्‍या प्रभावित होता है?

उत्‍तर–  प्रतिरक्षा तंत्र

प्रश्‍न–   कोशिका की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?

उत्‍तर–  रॉबर्ट हुक ने

प्रश्‍न–   कौन-सा विटामिन घाव भरने में सहायक होता है?

उत्‍तर–  विटामिन C

प्रश्‍न–   ओरल रिहाइड्रेशन विलयन (ORS) को किस रोग में प्रयोग करने की सलाह दी जाती है?

उत्‍तर–  दस् में

प्रश्‍न–   हृदय एक झिल्‍ली (Membrane) से ढका होता है जिसे कहते हैं?

उत्‍तर–  पेरीकार्डियम (Pericardium) 

प्रश्‍न–   आनुवांशिकी (Genetics) के जनक मैण्‍डल ने अपने प्रयोगी के लिए किस अन्‍न को चुना था?

उत्‍तर–  मटर

प्रश्‍न–   आँख में ‘आइरिस’ क्‍या काम करती है

उत्‍तर–  आँख में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा का नियंत्रण

प्रश्‍न–   यदि माता का रक्‍त समूह ‘A’ है तथा पिता का ‘B’ है, तो संतान में कौन-सा समूह हो सकता है?

उत्तर–A, B, AB तथा O कोई भी

प्रश्‍न–   पोटेशियम (Potassium-K) तत्‍व की कमी को सूचित करने वाला पौधा है

उत्‍तर–  आलू (Potato) 

प्रश्‍न–   बोरोन (Boron) तत्‍व की कमी को सूचित (Indicator) करने वाला पौधा है

उत्‍तर–  सूरजमुखी (Sunflower)

प्रश्‍न–   लोहा (Fe-Iron) तत्‍व की कमी को सूचित करने वाले पौधे (Indi\cator Plants) है

उत्‍तर–  फूलगोभीपातगोभीआलूजई

प्रश्‍न–   ‘गॉयटर’ नामक रोग शरीर में किसकी कमी के कारण होता है

उत्‍तर–  आयोडीन की कमी के कारण

प्रश्‍न–   वाइरोलॉजी (Virology) में किसका अध्‍ययन किया जाता है

उत्‍तर–  विषाणुओं (Virus) का

प्रश्‍न–   विटामिन C का रासायनिक नाम क्‍या है

उत्‍तर–  एस्कार्बिक एसिड (Ascorbic Acid)

प्रश्‍न–   सामान्‍य व्‍यक्ति का अनुशीलक (Diastolic) रक्‍त दाब कितना होता है

उत्‍तर–  80 मि.मि. पारे के

प्रश्‍न–   किस प्रकार के सिन्‍ड्रोम से पीडि़त मनुष्‍य अधिक लम्‍बेपन मानसिक दोष एवं असामाजिक आचरण के शिकार होते हैं

उत्तर– XYY सिन्ड्रोम

प्रश्‍न–   शरीर के द्रव्‍य में जल और नमक के मिश्रण के नियमन को क्‍या कहा जाता है

उत्‍तर–  ओसमोरेग्यूलेशन 

प्रश्‍न–   भोजन में प्रोटीन की कमी से कौन-सा रोग उत्‍पन्‍न होता है

उत्‍तर–  क्वाशिऑर्कर

प्रश्‍न–   पर्णहरित (Chlorophyll) में उपस्थित मुख्‍य धातु है?

उत्‍तर–  मैग्नीशियम

प्रश्‍न–   लार में कौन-सा एन्‍जाइम पाया जाता है?

उत्‍तर–  टायलिन

प्रश्‍न–   शरीर सबसे छोटी अस्थि स्‍टैप्‍स कहाँ स्थित होती है?

उत्‍तर–  कान में

Biology (जीव विज्ञान) – One Liner G.K and Questions in Hindi

Click Here for: Biology- Topic wise explanation.

Click Here for: Biology Mock Tests

To continue…. click next page given below ⇓

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved