skip to Main Content
अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) & अंतर्राष्ट्रीय समय रेखा (Greenwich Meridian Time)

अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) & अंतर्राष्ट्रीय समय रेखा (Greenwich Meridian Time)

Competitive Geography topic – “अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) & अंतर्राष्ट्रीय समय रेखा (Greenwich Meridian Time)”, is important for all competitive exams like: CET (Common eligibility Test), SSC CGL, SSC CHSL, RRB NTPC, UPSC and other state civil services exams. In these exams, almost 4-5 questions are coming from Geography. Let’s start the topic:

अंतर्राष्ट्रीय समय रेखा (Greenwich Meridian Time)

  • 0° प्रधान देशांतर रेखा को विश्व मानक समय रेखा माना गया है। यह रेखा इंग्लैंड में लंदन के समीप स्थित “ग्रीनविच वेधशाला” से गुजरती है।इसका मान 0° देशांतर है। इसलिए इसे प्रधान मध्यान रेखा” (Prime Meridian) कहते हैं।

    अंतर्राष्ट्रीय समय रेखा-sukrajclasses.com

  • ग्रीनविच नामक शहर से गुजरने के कारण इस रेखा को ग्रीनविच रेखा (GMT) भी कहा जाता है।
  • विश्व भर का मानक समय जोन ग्रीनविच रेखा से ही ज्ञात किया जाता है। इसलिए 0° देशांतर को ग्रीनविच मीन रेखा (GMT) या अंतर्राष्ट्रीय समय रेखा के नाम से जाना जाता है।
  • पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती हुई 360° देशांतर अर्थात् एक चक्कर लगभग 24 घंटे में पूरा करती है।
  • पृथ्वी को 1° देशांतर के घूर्णन में 4 मिनट का समय लगता है अर्थात् प्रत्येक 1° पर 4 मिनट का अन्तर होता है।
  • पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व के ओर घुमती है। यही कारण है की सूर्योदय पूर्व में और सूर्यास्त पश्चिम दिशा में होता है। इसलिए पूर्व की ओर बढ़ने पर प्रत्येक देशांतर पर समय 4 मिनट बढ़ता जाता है तथा पश्चिम की ओर जाने पर प्रत्येक देशांतर पर समय 4 मिनट घटता जाता है।
  • ग्रीनविच मीन रेखा (GMT) से पूर्व बढ़ने पर टाईम में वृध्दि होती है जबकि पश्चिम जाने पर समय घटता है।
  • 0से 180° देशांतर पूर्व की ओर जाने पर 12 घंटे का समय लगता है इस प्रकार 180° देशांतर पर ग्रीनविच (0°) समय से 12 घंटे आगे का समय मिलता है और 0° से 180° देशांतर पश्चिम की ओर जाने पर ग्रीनविच समय से 12 घंटे पीछे का समय मिलता है। इसलिए 180° पूर्व से पश्चिम एवं पश्चिम से पूर्व देशांतर में कुल 24 घंटे का समय लेता है अर्थात् एक दिन-रात का अंतर होता है।
  • विश्व को 24 समय जोनों (Time-zones) में विभाजित किया गया है।
  • इन समय जोनों को ग्रीनविच मीन टाइम व मानक समय में एक घंटे के अन्तराल के आधार पर विभाजित किया गया है अर्थात् प्रत्येक जोन 15 डिग्री के बराबर होता है।
  • ग्रीनविच मीन रेखा (GMT) या अंतर्राष्ट्रीय समय रेखा (0°) :- ग्रीनलैंड व नार्वेनियन यूके (ब्रिटेन) स्पेन, फ्रांस, अल्जीरिया, माली, बुर्किनाफासो, टोंगा, घाना तथा अंटार्कटिका (दक्षिण ध्रुव) से गुजरती है।
  • प्रत्येक देश का मानक समय, ग्रीनविच मीन टाइम से आधा घंटे के गुणक के अंतर पर निर्धारित किया गया है।

मानक समय/राष्ट्रीय मानक समय

विभिन्न देशों की समय पद्धतियों में आपसी सम्बन्ध दर्शाने के लिए ‘मानक समय पद्धति’ को अपनाया गया है। मानक समय किसी देश या विशिष्ट क्षेत्र से गुजरने वाली काल्पनिक देशांतर रेखाओं का मध्य है, जो एक विशिष्ट क्षेत्र या देश के लिए मानक समय निर्धारित करता है।

भारतीय मानक समय (Indian Standard Time – IST) Standard Meridian of India

  • भारत पूर्वी देशांतर में स्थित है।
  • 82°30′ पूर्वी देशांतर रेखा को भारत का मानक समय रेखा माना गया है जो GMT से 30 घंटा आगे है।
  • यह रेखा भारत के उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में मिर्जापुर के निकट नैनी से गुजरती हैं।
  • भारतीय मानक समय (IST) की स्थापना 1 सितम्बर, 1947 को हुई थी।
  • ब्रिटिश काल के दौरान देश में तीन अलग-अलग मानक समय थे:- बॉम्बे मानक समय, कलकत्ता मानक समय और चाय बागान मानक समय।
  • भारत सरकार ने पूरे देश के लिए इस दिन सरकारी समय के रूप भारतीय मानक समय को स्थापित कर दिया, किन्तु कोलकाता और मुम्बई ने 1956 में इसको अपनाया।
  • भारतीय मानक समय (IST) रेखा उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश एवं उड़ीसा से होकर गुजरती है।
  • देश के पूर्वी तथा पश्चिमी छोर के स्थानीय समय में लगभग दो घंटे का अंतर है।

कुछ देशों का देशांतरीय विस्तार अधिक होने के कारण एक से अधिक मानक समयों को अपनाया गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका में सात (7) समय जोन, रूस में ग्यारह (11) समय जोन तथा ऑस्ट्रेलिया में तीन (3) समय जोन को अपनाया गया है।

  • उगते सूर्य का देश कहा जाता है – जापान।
  • अर्द्धरात्रि या मध्यरात्रि के सूर्य का देश कहा जाता है – नार्वे।
  • डूबते सूर्य का देश कहा जाता है – ब्रिटेन।

अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line):

तिथि निर्धारण के लिए एक काल्पनिक रेखा 180° देशांतर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची गई है, जो प्रशांत महासागर से होकर गुजरती है उसे अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहा जाता है। अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा-sukrajclasses.com

  • 180देशांतर को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहा जाता है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डीसी नगर में आयोजित 1884 ई० में संपन्न इंटरनेशनल मेरिडियन कांफ्रेंस में 180° वें यम्योतर को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के रूप निर्धारित किया गया है ताकि विभिन्न देशों के समय में अंतर की वजह से यात्रियों को परेशानी न हो।
  • अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के पूर्व व पश्चिम में एक दिन का अंतर पाया जाता है अर्थात् अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को पार कर पश्चिम दिशा में जाने पर एक दिन जोड़ (दिन की वृद्धि) दिया जाता है, एवं पूर्व दिशा की ओर जाने पर एक दिन घटा दिया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा आर्कटिक सागर, चूकी सागर, बेरिंग स्ट्रेट व प्रशांत महासागर से गुजरती है।

For More:  Geography Topics

If you like and think that Geography topic- अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) & अंतर्राष्ट्रीय समय रेखा (Greenwich Meridian Time), is helpful for you. Please comment. Your comments/suggestions would be greatly appreciated. Thank you to be here. Regards – Team SukRaj Classes.

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved