skip to Main Content
भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं एवं पड़ोसी देश – Geography Of India

भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं एवं पड़ोसी देश – Geography of India

Competitive Geography topic – “भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं एवं पड़ोसी देश”, is important for all competitive exams i.e. CET (Common eligibility Test), SSC CGL, RRB NTPC, UPSC and other state civil services exams. In these exams, almost 4-5 questions are coming from Geography. Let’s start the topic:

भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं एवं पड़ोसी देश
  • भारत की कुल सीमा रेखा की लम्बाई= 15200 कि०मी०है, जो कि 17 राज्यों के 92 जिलों से होकर गुजरती है।
  • भारत की कुल तटीय सीमा की लम्बाई= 7516.6 कि०मी० है, जो कि 9 राज्यों और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों को स्पर्श करती है।
  • केवल प्रायद्वीप भारत की तटीय सीमा रेखा की लम्बाई= 6100 कि०मी०है।
  • भारतीय राज्यों में गुजरात की तट रेखा सर्वाधिक लंबी है। इसके बाद आंध्र प्रदेश की तट रेखा है।
  • भारत सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा= बांग्लादेश के साथ बनाता है, जिसकी लम्बाई= 7 कि०मी० है।
  • भारत सबसे छोटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा अफगानिस्तान के साथ साझा करता है जोकि केवल 106 कि०मी० है।
  • वैसे तो भारत 9 देशों के साथ अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाता है लेकिन 7 देशों के साथ अपनी स्थलीय सीमा को साझा करता है।

indian map-sukrajclasses.com

भारत के वे 7 पड़ोसी देश जो भारत की स्थलीय-सीमा को स्पर्श करते हैं:–

  1. पाकिस्तान
  2. अफगानिस्तान
  3. चीन
  4. नेपाल
  5. भूटान
  6. बांग्लादेश
  7. म्यांमार

भारत के 2 पड़ोसी देश जो भारत की तटीय सीमा (जलीय) के साथ जुड़े हुए हैं:-

  1. श्रीलंका
  2. मालद्वीप

ऐसे 3 देश हैं, जो भारत के साथ स्थलीय एवं जलीय दोनों सीमाएं सांझा करते हैं:-

  1. पाकिस्तान
  2. बांग्लादेश
  3. म्यांमार

 

भारत के मात्र 5 राज्य ऐसे हैं जो किसी भी अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा और तट रेखा को स्पर्श नहीं करते:-

  1. हरियाणा
  2. मध्य प्रदेश
  3. छत्तीसगढ़
  4. झारखण्ड
  5. तेलंगाना

पाकिस्तान के साथ भारत के 3 राज्य एवं 2 केन्द्र शासित प्रदेश सीमा साझा करते हैं:- पाकिस्तान के साथ लगते भारत के सीमावर्ती राज्य -www.sukrajclasses.com

राज्य:

  1. पंजाब
  2. राजस्थान
  3. गुजरात

केन्द्र शासित प्रदेश:

  1. जम्मू कश्मीर
  2. लेह

चीन के साथ भारत के 4 राज्य एवं 1 केन्द्र शासित प्रदेश सीमा साझा करते हैं:- चीन के साथ लगते भारत के सीमावर्ती राज्य -sukrajclasses.com

राज्य:

  1. हिमाचल प्रदेश
  2. उत्तराखण्ड
  3. सिक्किम
  4. अरुणाचल प्रदेश

केन्द्र शासित प्रदेश:

  1. लेह

नेपाल के साथ भारत के 5 राज्य सीमा साझा करते हैं:- नेपाल के साथ लगते भारत के सीमावर्ती राज्य -www.sukrajclasses.com

  1. उत्तराखण्ड
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिहार
  4. पश्चिम बंगाल
  5. सिक्किम

 

भूटान के साथ भारत के 4 राज्य सीमा साझा करते हैं:- भूटान के साथ लगते भारत के सीमावर्ती राज्य -www.sukrajclasses.com

  1. सिक्किम 
  2. पश्चिम बंगाल
  3. असम
  4. अरुणाचल प्रदेश

 

बांग्लादेश के साथ भारत के 4 राज्य सीमा साझा करते हैं:- बांग्लादेश के साथ लगते भारत के सीमावर्ती राज्य -www.sukrajclasses.com

  1. पश्चिम बंगाल
  2. असम
  3. मेघालय
  4. त्रिपुरा
  • बांग्लादेश से तीन तरफ से घिरा भारतीय राज्य है = त्रिपुरा
नोट: असम बाए से दायें लिखने पर दो बार सीमा सांझा करता है:

प०बंगाल>असम>मेघालय>असम>त्रिपुरा  

 

म्यांमार के साथ भारत के 4 राज्य सीमा साझा करते हैं:- मयन्मार के साथ लगते भारत के सीमावर्ती राज्य - www.sukrajclasses.com

  1. अरुणाचल प्रदेश
  2. नागालैण्ड
  3. मणिपुर
  4. मिजोरम

अफगानिस्तान के साथ सीमा बनाते भारतीय राज्य:

 भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश =लद्दाख, अफगानिस्तान के साथ सीमा बनाता है जिसकी कुल लम्बाई केवल 80 कि० मी० है।

भारत और पडोसी देशों के मध्य अंतरराष्ट्रीय सीमाएं और उनके नाम:-

  • भारत 9 देशों में से सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय सीमा ‘बांग्लादेश’ के साथ साझा करता है।
  • उसके बाद भारत दूसरी सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय सीमा चीन के साथ साझा करता है और फिर तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के साथ।
  • भारत, अफगानिस्तान के साथ अपनी सबसे कम अंतरराष्ट्रीय सीमा को साझा करता है।
  • आरोही क्रम में भारत की पड़ोसी राज्यों के साथ स्थलीय सीमा इस प्रकार है:-
    • बांग्लादेश के साथ= 4,096.7 कि०मी०
    • चीन के साथ= 3,488 कि०मी०
    • पाकिस्तान के साथ= 3,323 कि०मी०
    • नेपाल के साथ= 1,751 कि०मी०
    • म्यांमार के साथ= 1,643 कि०मी०
    • भूटान के साथ= 699 कि०मी०
    • अफगानिस्तान के साथ= 106 कि०मी०

भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा:- रेडक्लिफ लाइन

  • जब भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ, उसी समय 15 अगस्त 1947 को सर सिरिल.जी. रेडक्लिफ द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच इस सीमा रेखा का निर्धारण किया गया था।
  • इस रेखा को रेडक्लिफ रेखा या रेडक्लिफ लाइन कहा जाता है।

भारत और चीन के बीच की सीमा रेखा:– मैकमोहन रेखा

  • यह रेखा भारत और चीन के बीच की अंतरराष्ट्रीय सीमा का निर्धारण करता है।
  • इस रेखा का निर्धारण वर्ष 1914 में भारत और चीन के बीच हुए शिमला समझौते के तहत किया गया था।
  • मैकमोहन रेखा भारत के ‘अरुणाचल प्रदेश’ राज्य में स्थित है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच की सीमा रेखा:– डूरंड रेखा

  • भारत और अफगानिस्तान के बीच की सीमा रेखा को डूरंड रेखा कहा जाता है।
  • भारत और अफगानिस्तान के बीच में स्थित इस सीमा रेखा का निर्धारण वर्ष 1896 में सर डूरण्ड द्वारा किया गया था।
नोट:  हालांकि जब भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ तो इस सीमा रेखा का अधिकतर भाग पाकिस्तान में चला गया और वर्तमान समय में इस सीमा रेखा का अधिकतर भाग पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में ही स्थित है लेकिन फिर भी भारत अफगानिस्तान के साथ अपनी जितने भी सीमा को साझा करता है उसका निर्धारण यही रेखा तय करती है।

भारत और श्रीलंका के बीच की सीमा रेखा:

  • ‘पाक जलडमरूमध्य’ और ‘मन्नार की खाड़ी’ श्रीलंका को भारत से अलग करती है।
  • पाक जलडमरूमध्य को ‘पाक जल संधि’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • इसके अतिरिक्त भारत और श्रीलंका के बीच रामसेतु और लक्षद्वीप सागर भी विधमान हैं।

भारत और नेपाल के बीच की सीमा रेखा:

  • वैसे तो भारत और नेपाल के मध्य लम्बा खुला बॉर्डर है परन्तु ‘काली नदी’ जिसे महाकाली, कालीगंगा या शारदा के नाम से भी जाना जाता है, भारत को नेपाल से अलग करती है तथा यही नदी भारत और नेपाल के बीच की सीमा का निर्धारण भी करती है, जिस पर विवाद भी है। अत: हम ‘काली नदी’ को भारत और नेपाल के बीच की सीमा रेखा कहें तो गलत नहीं होगा।

भारत और म्यांमार की सीमा:

  • भारत और म्यांमार के बीच की सीमा रेखा का निर्धारण भारत के मेघालय, मणिपुर, नागालैंड और मीज़ोरम राज्यों में विस्तृत पटकाई की पहाड़ियां करती हैं।
  • यही पहाड़ियां भारत और म्यांमार को एक दूसरे से अलग करती है।

 

For other Geography Topics- Click Here

भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं एवं पड़ोसी देश

If you like and think that Geography topic- भारत की भौगोलिक स्तिथि (Geographical location of India), is helpful for you. Please comment. Your comments/suggestions would be greatly appreciated.

Back To Top
error: Content is protected !! Copyrights Reserved